फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक दिन में 1763 घर हुए रोशन

एक दिन में 1763 घर हुए रोशन

Sun, 17 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक दिन में 1763 घर हुए रोशन
गरीबों को बिजली के कनेक्‍शन देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत जिले के 38 गांवों में कैंप लगाकर एक ही दिन में 1461 लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए। जिले के तीनों विद्युत खंडों में कैंप लगाकर लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया। एपीएल के साथ ही बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी कनेक्शन बांटे गए। बीपीएल श्रेणी के लोगों को जहां नि:शुल्क कनेक्शन बांटे गए, वहीं एपीएल श्रेणी के लोगों को मामूली किश्त से कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन

प्रथम खंड में सामान्य श्रेणी के 145 और बीपीएल श्रेणी के 258 समेत कुल 403 कनेक्शन किए गए। दूसरे खंड में 143 सामान्य और बीपीएल के 253 समेत 396 कनेक्शन, तृतीय खंड बिसौली के तहत 111 सामान्य और 551 बीपीएल श्रेणी समेत 662 कनेक्शन किए गए। इस तरह कुल 1461 लोगों को एक ही दिन में कनेक्शन बांटे गए।
विज्ञापन

मुजरिया। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीण गांव में गरीबों को निशुल्क तथा सामान्य को पचास रुपये में बिजली घरेलू कनेक्शन दिए गए। विद्युत उपखंड सहसवान के अंतर्गत तीन विद्युत उपकेंद्र सहसवान में बादशाहपुर, जरीफनगर में मढ़कावली तो मुजरिया में जिजाहट गांवों में नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन गरीबों को दिए गए। जिजाहट कैंप में अवर अभियंता रजनीश सिंह ने 37 कनेक्शन किए। बादशाहबाद में उपखंड अधिकारी सतेंद्र कुमार ने 45 कनेक्शन किए। विद्युत कनेक्शन टीम में नासिर, कौशल कुमार, सिवेन्द्र सिंह और मेघ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव। ग्राम बर्खिन में प्राथमिक विद्यालय पर विद्युत कैंप का आयोजन हुआ। इसमें सौभाग्य योजना के अंतर्गत दो नि:शुल्क बीपीएल और 12 एपीएल विद्युत कनेक्शन दिए गए। इस दौरान एसडीई विपिन मौर्य, एसएसओ जापान सिंह, रोहित, रामचंद्र, सुमित राठौर आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुधनी और सिरासोल में लगे शिविरों में 103 गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन विभाग ने उपलब्ध कराए गए। एसडीई अवनीत प्रताप सिंह ने बताया कि अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुधनी में उनके एवं जेई नागरझूना रामेश्वर प्रसाद के निर्देशन में तीन बीपीएल और 28 एपीएल कार्डधारकों को कनेक्शन दिए गए। गांव सिरासौल में जेई बिल्सी धर्मात्मा कुमार गौड़ एवं एसएसओ ग्रीश कुमार की मौजूदगी में लगे शिविर में 22 बीपीएल और 50 एपीएल कार्ड धारकों को फ्री बिजली कनेक्शन दिए गए। एसडीई ने बताया कि सभी नए कनेक्शन धारकों के एक-दो दिन में मीटर लगा दिए जाएंगे। इसमें एपीएल कार्डधारकों से माह के बिल के साथ 10 माह तक 50 रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे। जबकि बीपीएल कार्ड धारकों से केवल मीटर के अनुसार ही बिल वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि कोई भी गांव एवं परिवार बगैर बिजली के नहीं रहना चाहिए। इसलिए इस योजना के माध्यम से गरीब लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे है। सिरासौल शिविर में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी, पीयूष शाक्य, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

00
हर घर को कनेक्शन देना लक्ष्य: श्रीवास्तव
एसई मधुप श्रीवास्तव ने बताया कि हर घर को बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लोगों को भी पांच सौ रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है। वह चाहें तो कनेक्शन कराते वक्त कोई रकम न भी दोे। बाद में बिल के साथ पचास रुपये प्रतिमाह जोड़कर दस महीने में यह रकम ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed