{"_id":"5a33ba1d4f1c1b74698c1e72","slug":"191513339421-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर रेलवे के गेटमैन से बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर रेलवे के गेटमैन से बाइक लूटी
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाइवे पर दो बाइक सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने रेलवे के गेटमैन को घेर लिया। तमंचा दिखाकर गेटमैन से उसकी बाइक लूटकर बदमाश कछला की ओर भाग गए। गेटमैन ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
बाइक लूट की घटना सुबह में करीब साढ़े छह बजे की है। कछला निवासी सुखवीर यादव रेलवे में तिलियाखाता गेट पर तैनात हैं। यहां मोहल्ला गौतमपुरी की नई बस्ती में अस्थायी रूप से रह रहे सुखवीर ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। छतुइया और बुटला के बीच पीछे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दो बदमाशों ने हेलमेट उतरवा कर सुखवीर की कनपटी पर तमंचा रख दिया। अकेला होने की वजह से सुखवीर ने बदमाशों का विरोध भी नहीं किया। बदमाश उसकी बाइक लूटकर कछला की ओर फरार हो गए।
लूट के शिकार सुखवीर ने बदमाशों का पीछा करने के लिए कार सवार लोगों से लिफ्ट भी मांगी लेकिन वह रुके नहीं। बाद में सुखवीर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लूट की घटना से अवगत कराया। बाद में पुलिस कर्मी उन्हें लेकर हाइवे पर गए लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। दिनदहाड़े हाइवे पर लूट की घटना ने एक बार फिर से बदमाशों की मौजूदगी का अहसास कर दिया है। इधर, पुलिस का कहना है कि बाइक खड़ी करके गेटमैन टॉयलेट करने लगा था, उसी दौरान बदमाश बाइक लेकर भाग गए।