फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहसवान में निर्दलीय मीर हादी अली चेयरमेन निर्वाचित

सहसवान में निर्दलीय मीर हादी अली चेयरमेन निर्वाचित

Sat, 02 Dec 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
सहसवान में निर्दलीय मीर हादी अली चेयरमेन निर्वाचित
सीडीओ से प्रमाणपत्र लेते ‌विजयी प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
सहसवान। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने 9576 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी को 2578 मतों से हराया। जबकि निवर्तमान चेयरमैन हाजी नूरउददीन 6022 मत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। सपा प्रत्याशी राशिद हुसैन को 4147, बसपा प्रत्याशी प्यारे मियां को 305, कांग्रेस की मरियम बेगम को 249, निर्दलीय राजवीर को 401, राकेश को 392, वेदप्रकाश सक्सेना को 169, सुरेश को 227, नेहा माहेश्वरी को 62 मत प्राप्त हुए। जबकि 97 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। प्रथम चक्र से ही मीर हादी अली ने बढ़त बना ली जो अंतिम राउंड तक बनी रही। यहां 50386 में 29838 मतदाताआें ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें से 1163 वोट निरस्त हुए और कुल विधिमान्य मतों की संख्या 28675 रही। सीडीओ शेषमणि पांडेय ने विजयी प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया। तृतीय चक्र के बाद से मीर हादी अली के समर्थकों के मंडी समिति पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और देर शाम तक हजारों समर्थकों की भीड एकत्र हो गई। हाईवे पर नारेबाजी कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed