{"_id":"598fd6b14f1c1b726c8b468a","slug":"191502598833-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में तीन संतानों के सिर से उठा मता-पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में तीन संतानों के सिर से उठा मता-पिता का साया
Updated Sun, 13 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी। महीपाल की खुदकुशी से परिवार वाले भी पसोपेश में हैं कि उसकी तीन संतानों का लालन-पालन अब कैसे होगा। महीपाल की पत्नी उर्मिला की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। अब महीपाल ने भी खुदकुशी कर ली। उसकी दो बेटियां और एक आठ साल का बेटा अब अनाथ हो गए हैं। महीपाल के बुजुर्ग पिता लाल सिंह भी सदमे में हैं।
फैजगंज बेहटा थाने के गांव ओरछी में अर्थिक तंगी के चलते किसान महीपाल के फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले कदम से लोग हतप्रभ हैं। पत्नी की मौत के बाद महीपाल के सिर पर दो बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी थी। सबसे बड़ी बेटी की उम्र करीब 18 साल है। तीन संतानों में सबसे छोटा बेटा वीरेश आठ साल का है। तीनों संतानें अभी मां की मौत के सदमे से बाहर नहीं आ पाईं थी कि उससे पहले ही पिता ने खुदकुशी जैसे कदम उठा लिया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि महीपाल डेढ़ बीघा जमीन के साथ किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा कर रहा था। उसकी मौत के बाद तीनों संताने अनाथ हो गई हैं।