फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, जलभराव से परेशान हुए लोग

बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, जलभराव से परेशान हुए लोग

Thu, 06 Jul 2017 06:39 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, जलभराव से परेशान हुए लोग
बदायूं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत दिलाई लेकिन जगह-जगह जलभराव ने मुश्किलें खड़ी कर दीं। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया। गली-मोहल्ले भी जलमग्न हो गए। नाले-नालियां चोक होने से यह स्थिति बनी। दोपहर बाद जब पानी कम हुआ तो लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी लेकिन उसके बाद कई स्थानों पर गंदगी के ढेर होने से कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।
हालात यह रहे कि बाजार में कई दुकानों और घनी बस्ती के घरों में भी पानी भर गया। गांधी ग्राउंड भी पूरी तरह पानी से लबालब हो गया। सकरी क्लीनिक के सामने जलभराव हो गया। इससे लोगों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मोहल्लों में पानी निकास के इंतजाम नहीं होने से देर रात तक पानी भरा रहा। इससे नगर पालिका की नाला सफाई अभियान की सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

शहर में पनवाड़ी मोहल्ले वाला नाला चोक होने की वजह से बाबूराम मार्केंट, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास, सम्राट अशोक नगर, शिवपुरम, महाराजनगर, वनविभाग रोड, टिकटगंज, साईं मंदिर खेड़े नवादा, बदायूं क्लब के पास, विवेक विहार कॉलोनी, नेकपुर नई बस्ती, डीके वाली गली, आदर्शनगर में भी जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जोगीपुरा वाला रोड तालाब बना
लावेला से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर को जाने वाले रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। मार्केट की ओर जाने वाले रास्ते की वजह से यहां आवागमन अधिक रहता है। इसकी वजह से यहां लोगों को काफी दिक्कत हुई। उनको भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। रिक्शे, टेंपो और अन्य दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों को भी बेहद दिक्कत हुई। लोगों का कहना कि यहां जरा सी बारिश हो तो सड़क पर दो-तीन फुट तक पानी भर जाता है। वाहन चलाने में काफी दिक्कत होती है।
--
तालाब बन गया बिजली विभाग का दफ्तर
आवास विकास अलापुर रोड स्थिति बिजली का विभाग का दफ्तर है, जो बारिश में तालाब बन गया। दफ्तर में जलभराव होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पानी का निकास न होने की वजह से नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे ये दिक्कत आती है। कर्मचारियों का कहना है कि जलभराव के बाद कई दिनों तक यहां कीचड़ बनी रहती है।

--
दातागंज में भी हुआ जलभराव दातागंज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस परिसर में कॉलोनी के आवासों में सांप आ गए हैं। इससे लोगों में दहशत है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों का निकलना मुश्किल है। वहीं बीआरसी केंद्र और जूनियर हाईस्कूल के प्रांगढ़ में पानी भर गया है। इससे बच्चों और अध्यापकों को निकलने में परेशानी हो रही है। बच्चे पानी में आए दिन गिरते रहते हैं। इसके अलावा हजरत में चौराहे से लेकर होली चौक तक करीब दो सौ मीटर तक कीचड़ फैला हुआ है। यहां से लोगों को इस समस्या से निजात नही मिल पा रही है। लोगों का घरों से निकलना दूभर है। ऐसे में बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। अरविंद सिंह, ओमपाल सिंह, रामशंकर गुप्ता, नरवीर सिंह और रजनेश का कहना है कि कई बार अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रधान से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है। मुख्यमंत्री को भी लिखा जा चुका है। उन्होंने इस सड़क को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed