फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सपा-बसपा अलग-अलग लड़ते तो तिनके की तरह उड़ जाते: राजनाथ

सपा-बसपा अलग-अलग लड़ते तो तिनके की तरह उड़ जाते: राजनाथ

Mon, 15 Apr 2019 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा अलग-अलग लड़ते तो तिनके की तरह उड़ जाते: राजनाथ
दातागंज (बदायूं)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यदि सपा और बसपा अलग होकर चुनाव लड़ते तो तिनके की तरह उड़ जाते। दोनों अपना वजूद बचाने के लिए लड़ रहे हैं। गांठ होने के बाद भी दोनों ने गठबंधन किया है, लेकिन विपरीत धाराओं का गठबंधन चलता नहीं है। बोले, भाजपा ने भी 15 साल पहले बसपा से गठबंधन करके गलती की थी, जिसका खामियाजा पार्टी को लंबे समय तक भुगतना पड़ा। अब यही खामियाजा सपा को भी भुगतना होगा। बोले- आज मोदी की अगुवाई में भारत का दुनिया में डंका बज रहा है। यह मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है जो भारत अर्थव्यवस्था की दृष्टि में दस प्रमुख देशों में छठे नंबर पर है। पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों की लाशों के बारे में कहा कि लाशें गिनना युद्धवीरों का नहीं, गिद्धवीरों का काम होता है।
विज्ञापन

रविवार को आंवला के भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करने आए गृहमंत्री राजनाथ सपा-बसपा पर जमकर बरसे। कहा कि भाजपा देश के उत्थान और भ्रष्टाचार के जड़ से खात्मे को चुनाव लड़ रही है, बाकी पार्टियां मोदी को हटाने के लिए लड़ रहीं हैं। उन सभी का यही मकसद है कि मोदी को रोका जाए। बोले-देश साढ़े चार साल में विश्व पटल पर छा गया है। यह सब मोदी की ही देन है। दुनिया की सारी संस्थाएं कहतीं हैं कि मोदी की अगुवाई में भारत सभी क्षेत्रों में आगे छलांग लगा रहा है। चाहे बात आर्थिक क्षेत्र की हो या फिर देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा की। गृहमंत्री ने कहा कि कुछ विरोधी दल पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस बात का प्रमाण मांग रहे थे कि सेना ने कितने आतंकियों को मारा। बोले- मैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि लाशें गिनना युद्धवीरों का काम नहीं बल्कि गिद्धवीरों का काम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला भी बोला। बोले- कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार कितना हुआ है यह अब शायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर विश्वास जताया कि इस चुनाव में भी मोदी की अगुवाई में देश के अंदर सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed