{"_id":"5ca3a3c9bdec2214743f49ce","slug":"181554228169-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खोदकर ध्वस्त कर दिया अंडरग्राउंड केबल, सौ घरों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खोदकर ध्वस्त कर दिया अंडरग्राउंड केबल, सौ घरों की बती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। अलापुर रोड पर संतोख सिंह चौराहे से आवास विकास की ओर जाने वाले रास्ते पर फुटपाथ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद ने जेसीबी से सड़क खोदने के साथ अंडरग्राउंड केबल को भी ध्वस्त कर दिया, जिसकी वजह से करीब सौ घरों की बत्ती गुल हो गई। शिकायत करने को दर्जनों उपभोक्ता ढाकवाली ज्यारत स्थित उपकेंद्र पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर विभाग लाइन की मरम्मत में जुट गया है।
नगर पालिका परिषद की ओर से संतोख सिंह चौराहे से आवास-विकास कॉलोनी के गेट तक फुटपाथ बनाने को सड़क खोदी जा रही है। इसी दौरान जेसीबी ने अंडरग्राउंड केबल को भी ध्वस्त कर दिया। इसके बाद इन लाइन से जुड़े कई उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई। काफी देर तक जब सप्लाई नहीं आई, तब कई उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंच गए और अपनी समस्या से अवगत कराया। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कुछ जगहों पर केबल खराब हो गई, जिस वजह से दिक्कत हो रही है। उसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
------
हो सकता था बड़ा हादसा
बिजली महकमे के कर्मचारियों की बात को यदि सच माना जाए तो जिस वक्त सड़क को जेसीबी से खोदा जा रहा था। उस समय सप्लाई सुचारु थी। जेसीबी ने अंडरग्राउंड केबल को कई स्थान से तोड़ दिया। यदि उसमें करंट दौड़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह काम करने से पहले सप्लाई को बंद कराना जरूरी था।
विज्ञापन
-------------------
नगर पालिका की ओर से फुटपाथ बनाने के लिए जेसीबी से सड़क खोदी जा रही है। वहां पर अंडरग्राउंड केबल पड़ा हुआ है। बिजली सप्लाई चालू होने की वजह से वहां पर कोई हादसा हो सकता है। ऐसे में पालिका को चाहिए कि जहां पर काम कराए, उसके बारे में अवगत करा दे, साथ ही जेसीबी की जगह मजदूरों से काम कराए, तो केबल खराब होने से बच सकती है।
- मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता