{"_id":"5c0eb799bdec2241ba2c77db","slug":"181544468377-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियां ढो रही थी कृषि प्रसार अधिकारी की सरकारी जीप, वसूल रहे थे किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियां ढो रही थी कृषि प्रसार अधिकारी की सरकारी जीप, वसूल रहे थे किराया
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--लीड-
फोटो---25
सवारियां ढो रही थी कृषि प्रसार अधिकारी की सरकारी जीप, वसूल रहे थे किराया
कादरचौक रोड पर निजामपुर के पास पेड़ से टकराने पर खुला मामला, हादसे में कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एक तरफ डग्गामार वाहन पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी की सरकारी जीप कादरचौक रोड पर डग्गामारी कर रही थी। सवारियों से किराया वसूला जा रहा था। रविवार को सवारियां ले जाते समय निजामपुर गांव के पास जीप असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कुछ सवारियों के चोटें आईं।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भीमसेन को सरकारी कार्यों के लिए जीप मिली है। इस जीप के चालक विजय कुमार हैं। यह जीप सिर्फ उन्हीं के लिए है। कोई दूसरा अधिकारी इस जीप को प्रयोग नहीं करता है। रविवार को उनकी सरकारी जीप नंबर यूपी 24 5596 करीब एक दर्जन सवारियों को लेकर बदायूं से कादरचौक जा रही थी। उसी समय रास्ते में निजामपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में जीप में बैठी सवारियों के मामूली चोटें आईं और जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सवारियां तो दूसरे वाहनों से अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। उसके बाद जीप को दूसरे वाहन की मदद से शहर लाया गया और उसे वन विभाग रोड किनारे खड़ा करा दिया गया है। सूत्रों की माने तो यह जीप प्रत्येक अवकाश वाले दिन कादरचौक रोड पर सवारियां ढोती थी। फिर सवारियों से कादरचौक-बदायूं के मुताबिक किराया भी लिया जाता था। इस हादसे के बाद कृषि विभाग में हलचल मच गई है। कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। तो वहीं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी भीमसेन ने लोगों का फोन उठाना ही बंद कर दिया है।
वर्जन---
सरकारी जीप डग्गामारी में चलना और उसका एक्सीडेंट होने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उनके नोडल अधिकारी डीडी एग्रीकल्चर हैं। वही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
वर्जन--
अगर सरकारी जीप सवारियां ढो रही थी तो यह बिल्कुल गलत है। सरकारी जीप निजी प्रयोग के लिए है। अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच कराई जाएगी। तभी कोई कार्रवाई होगी।
-रामवीर कटारा, उप कृषि निदेशक