फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सावन में होली खेलते कछला गंगाघाट पहुंच रहे कांवड़िए

सावन में होली खेलते कछला गंगाघाट पहुंच रहे कांवड़िए

Sun, 29 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
सावन में होली खेलते कछला गंगाघाट पहुंच रहे कांवड़िए
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02,03
विज्ञापन

सावन में होली, कछला गंगाघाट पहुंच रहे कांवड़िए
एक-दूसरे पर उड़ा रहे गुलाल, लगा रहे बम-बम भोले के जयकारे
हाईवे पर शिवभक्तों ने मचाया धमाल, जिले भर में जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। इससे रविवार को कछला गंगाघाट पहुंचने वले कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। डीजे पर बज रहे धार्मिक गीतों पर कांवड़ियों का सहयोग करने वाले लोग थिरकते चल रहे थे। कांवड़िया और उनके सहयोगी एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। इससे माहौल भगवामय नजर आ रहा था।
शनिवार सुबह से शुरू हो चुकी कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन कांवड़ियों की संख्या में इजाफा हो गया है। बरेली, बदायूं और पीलीभीत से कछला गंगाघाट पर पहुंचते रहे कांवड़ियों की टोलियों में शामिल युवकों ने शिवमय होकर अनूठा प्रदर्शन किया। पूर्वाह्न में बरेली के बाइक सवार कांवड़ियों की टोली ने गुलाल उड़ाते हुए कांवड़ यात्रा शुरू की। नगाड़े की थाप पर थिरकते शिवभक्तों ने दुकानदारों का भी मनमोह लिया। कुछेक टोलियों के साथ कलाकार भी नाचते-गाते उनका हौसला बढ़ाते रहे। कांवड़ियों की टोलियों के शिवालय की ओर निकलने का दौर देर रात तक चलता रहा। इससे पहले कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद जल भरा और कांवड़ पूजन किया। डाक कांवड़ लेकर चले शिवभक्तों ने रास्ते में भी रुकना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

-------
इंसेट
बाराती बने कांवड़ियों ने किया भोले का गुणगान
उझानी। डीजे साउंड सिस्टम पर गूंज रहे भोले के गुणगान से सराबोर भजनों में शिव बारात की धुन बजी तो कांवड़िये थिरके उठे। बाराती बने कांवड़ियों ने नंदी और शुक्र-शनि की तरह नृत्य किया तो बाजार में राहगीरों के कदम थम गए। दुकानदारों समेत राहगीरों ने भी उनका हौसला बढ़ाया। बाजार में उन्हें पेयजल भी मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-03

रोडवेज बस की चपेट में आने
से बाल-बाल बचे कांवड़िये
रूट डायवर्जन के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही बरकरार
रोडवेज बसों की रफ्तार पर अंकुश की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
रूट डायवर्जन के बाद भी रविवार को बरेली-मथुरा हीईवे पर भारी वाहन बेरोकटोक गुजरते नजर आए। यहां तक कि रोडवेज बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। इसके चलते रविवार दोपहर में बाईपासप़र तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से दो कांवड़िये बच गए। गनीमत रही कि जो बस को देख कांवड़िये सड़क किनारे खिसक गए, नहीं तो हादसा भी हो सकता था।
मामला रविवार पूर्वाह्न का है। बरेली के कांवड़ियों की टोली बाईपास मोड़ पर पहुंची, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार तीन रोडवेज बसें एक-एक कर गुजरीं। मोड़ होने के बाद भी चालकों ने बसों की रफ्तार कम करने की जरूरत महसूस नहीं की। टोली में शामिल दो कांवड़िये इनमें एक बस की चपेट मे आने से बच गए। साथी कांवड़ियों ने शोर मचाकर बस रुकवाने की कोशिश भी की लेकिन चालक रफ्तार बढ़ाकर निकल गया। सबसे अहम बात तो यह कि बाईपास मोड़ पर उस समय पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं थे। बता दें कि प्रशासन ने शुक्रवार से सोमवार के लिए कांवड़ियों के रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। रूट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली और आगरा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए नया रूट भी पहले से ही तय कर दिया गया है।

---------
वर्जन
कांवड़ियों के रूट पर रविवार को कुछ वाहन निकले जरूर लेकिन पहले से ही चालकों को रफ्तार को लेकर हिदायत दे दी गई थी। भारी वाहनों को कांवड़ियों के रूट पर होकर गुजरने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई भारी वाहन मिला तो उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- विनोद कुमार चाहर, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed