फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुकानें चिन्हित करने से पहले फिर भिड़े दावेदार

दुकानें चिन्हित करने से पहले फिर भिड़े दावेदार

Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दुकानें चिन्हित करने से पहले फिर भिड़े दावेदार
दुकानें चिह्नित करने से
विज्ञापन

पहले फिर भिड़े दावेदार
भोले के शृंगार के सामान की दुकानों का मामला
आर्थिक फायदे के लिए कई दिन से चल रही रस्साकसी
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।मंडी समिति के पास पीडब्ल्यूडी की सड़क किनारे की भूमि पर अवैध तरीके से बाजार लगाने के लिए चल रही रस्साकसी बुधवार को एक बार फिर सामने आ गई। प्रभावशाली कई लोग अपने पक्ष के दुकानदारों के लिए भूमि चिह्नित करने के लिए पहुंचे तो दावेदारों की संख्या बढ़ गई। उन्होंने भी अपने लिए अच्छी जगह पर दुकानें मांगी। हंगामा होने पर भूमि चिह्नित किए बिना ही लोगों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।

सरकारी जमीन पर दुकानों को लेकर हंगामे का मामला बुधवार दोपहर बाद का है। पिछले कई दिन से भोले के शृंगार के सामान की दुकानों को लगाने के लिए कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। तीन दिन पहले एक बार पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। दोपहर बाद प्रभावशाली गुट के छह-सात लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने पक्ष के दावेदारों के लिए दुकानों को भूमि चिह्नित करनी शुरू की तो आसपास के कई और लोग आ गए। उन्होंने भी आगे की साइड में दुकान लगाने के लिए बल्ली गाड़नी शुरू कर दी। इसी बात पर हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ लोग सरकारी जमीन से आर्थिक फायदे के लिए दुकानों को उठाना चाहते हैं। इसके चलते राजनीतिक स्तर पर उठापटक हो चुकी है। दुकानों के लिए चिह्नित भूमि पर गाड़ी गई बल्ली भी हंगामे की वजह से उखड़ दी गई। सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में फिर से दुकानें लगाने की कोशिश की जा सकती है। दावेदारों की राजनीतिक पैंठ सफल रही तो सरकारी भूमि पर दुकानें लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed