{"_id":"5b4e27aa4f1c1b3f748b56f9","slug":"181531848618-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी, विजीलेंस टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से चला रहे थे एसी, विजीलेंस टीम ने मारा छापा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली महकमे की टीम ने मंगलवार को विजीलेंस के साथ छापा मारकर कोतवाली इलाके में 12 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनमें छह लोग तो कटिया डालकर एसी चला रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मंगलवार को बिजली विभाग ने बरेली से आई विजीलेंस टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया। सुबह करीब साढ़े सात बजे टीम शहर कोतवाली के मोहल्ला मोहल्ला मढ़ई चौक, चाहमीर, कबूलपुरा में पहुंची। बैजनाथ, विजय रस्तोगी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनिल रस्तोगी, सुनील कुमार रस्तोगी, मोहल्ला मढ़ईचौक निवासी राकेश रस्तोगी, महेंद्र पाठक, शब्बू, कब्लूपुरा निवासी यूसुफ खां, बजाहत हुसैन, नीलोफर, फरीद के यहां पर कटिया से बिजली सप्लाई पकड़ ली। इन सभी के खिलाफ विजीलेंस इंस्पेक्टर पीसी सागर की ओर से कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें छह लोग तो चोरी की बिजली से एसी चला रहे थे।
छापामार टीम में उपखंड अधिकारी पनवड़िया अनिल कुमार, शील प्रकाश पांडेय, सहायक अभियंता मीटर बीके आर्य, जेई पवन कुमार सिंह, दुर्गेश चौरसिया, सुनील कुमार, संतोष कनौजिया, रणवीर कुमार आदि थे।