{"_id":"5b4e22f84f1c1b48748b55fe","slug":"181531847416-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अब होगी आरपार की लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अब होगी आरपार की लड़ाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुुरानी पेंशन की बहाली को राज्य कर्मचारी और शिक्षक संगठनों के साथ ही उससे जुड़े सभी कर्मचारी संगठनों ने सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई की पूरी रणनीति तय कर ली है। इसके तहत मंगलवार को बीएसए कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की हुई बैठक में इस मांग को लेकर 19 जुलाई को होने वाले एक दिनी धरने की सफलता का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वे किसी हाल में खामोश नहीं रहेंगे। अपना अधिकार लेकर रहेंगे।
संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि सरकार की दमनकारी कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध करने और इसे समाप्त कराने के लिए सभी कर्मचारी-शिक्षक संगठनों को एक मंच पर आना समय की मांग है। संयुक्त मंत्री सरोज यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रदेश स्तर पर कर्मचारी-शिक्षक, अधिकारी पेंशन बहाली मंच का गठन हो चुका है। अब सभी इस मांग को लेकर साझा आंदोलन चलाएंगे। जल्द ही आंदोलन की सफलता को जिला स्तर पर एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा।
इस मौके पर परिषद के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, शिक्षक-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन मुरारी गुप्ता के अलावा प्रियंका खन्ना, अनिल यादव,गौरव यादव, लल्लू सिंह, अजीत सिंह, कुसुमपाल सिंह, चक्रेश पटेल, अरविंद दीक्षित, संजीव कुमार, आलोक पाठक, सूरज मिश्रा, अरुण दुबे आदि थे। संचालन परिषद के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गौरव यादव ने किया।