फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सामूहिक विवाह में सहयोग करने वालो किया सम्मानित

सामूहिक विवाह में सहयोग करने वालो किया सम्मानित

Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में सहयोग करने वालो किया सम्मानित
फोटो-1 व 2-
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में सहयोग
करने वालों का सम्मान
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने बांटे प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सहयोग करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विभिन्न विभाग के अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सबको सम्मानित किया।

23 फरवरी को यहां पुलिस लाइन मैदान पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 124 जोड़ों की शादी कराई गई थी। इसमें समाजसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, गैस एजेंसी मालिक, बस यूनियन पदाधिकारियों आदि ने अपने-अपने हिसाब से सामान देकर सहयोग किया था। इनमें टेंट हाउस और बैंड बाजा वाले भी शामिल थे। डीएम और सीडीओ शेषमणि पांडेय ने सभी सहयोगियों के नाम गिनाए और उनकी तरफ से किए गए सहयोग के बारे में बताया। इस सहयोग के लिए डीएम ने सभी को धन्यवाद दिया। डीएम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफल तरीके से संपन्न कराने के लिए सीडीओ शेषमणि पांडेय एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य अधिकरी अशोक कुमार यादव आदि की जमकर तारीफ की। सीडीओ ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम की सफलता के पीछे डीएम की बेहतर लीडरशिप बताई। आखिर में समस्त सहयोगियों को समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र यादव, डीडीओ सेवाराम चौधरी, सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, एआरटीओ अमिताभ राय, एनआईसी अधिकारी राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed