फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   घटिया रगों से परहेज करें वर्ना पछताएंगे

घटिया रगों से परहेज करें वर्ना पछताएंगे

Thu, 01 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
घटिया रगों से परहेज करें वर्ना पछताएंगे
फोटो: 2
विज्ञापन

घटिया रंगों से परहेज
करें, वरना पछताएंगे
बाजार में है केमिकल युक्त रंगों की भरमार
हो सकती है आंखों और त्वचा संबंधी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। रंग और उमंग का त्योहार होली अपने प्राकृतिक रूप से दूर होता जा रहा है। पहले कभी टेसू के फूलों और प्राकृतिक रंगों से होली होती थी जिसकी जगह अब खतरनाक केमिकल युक्त रासायनिक रंगों ने ले ली है। बाजार में उपलब्ध सस्ते पानी वाले रंगों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे रंग लगने के बाद त्वचा और आंखों से संबंधित कई रोग हो सकते हैं।
होली से पहले लोगों को खतरनाक रंगों से सावधान रहने के लिए परिवार के बुजुर्ग कई हिदायत देते हैं पर मस्ती में युवा इन नसीहतों को भूल जाते हैं। वह हानिकारक केमिकल से तैयार किए गए गए हरे रंग का खुद उपयोग करते हैं और दूसरों से भी ऐसा ही रंग लगवाने में गुरेज नहीं करते। इससे कई प्रकार के रोग जैसे आंखो में जलन, खुजली, सिरदर्द आदि की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। रंग भरे गुब्बारे फेंकने से लोगों को चोट तो आती ही है, कभीकभार उसका रंग आंखों में जाने से आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा बना रहता है। डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि खुशियों और उमंग के त्योहार होली पर रासायनिक रंगों का प्रयोग न करके अबीर और गुलाल का ही प्रयोग करें। 0000000
विज्ञापन

फोटो: 27
रंग खेलने से पहले लगा लें चिकनाई
होली वालेे दिन रंग खेलने से पहले शरीर पर मॉश्चराइजिंग क्रीम या तेल लगा लें, इससे हानिकारक रंगों का असर कम हो जाता है। सांस के मरीज रंगों से परहेज करें। एकदूसरे की आंखों में रंग डालने से बचें। घटिया रंग से त्वचा पर जलन हो सकती है। इसलिए घर में रखे देसी घी को सबसे पहले त्वचा पर लगाएं, इससे आराम मिलेगा। घर में एंटी एलर्जिक दवाएं भी रखें। ज्यादा दिक्कत होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके वर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ
000000
फोटो:28
आंखों का रखें खास ख्याल
आंखों में रंगों के पड़ जाने पर घबराएं नहीं। बल्कि आंखों को साफ पानी से 10-15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। आंखों को रगड़ें बिल्कुल नहीं। आंखों को रगड़ने से रंग आंखों में फैल सकता है। इससे और अधिक समस्या बन सकती है।
- डॉ. उत्पल रस्तोगी, नेत्र रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed