फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एक किलो गेहूं कम देते मिला कोटेदार

एक किलो गेहूं कम देते मिला कोटेदार

Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
एक किलो गेहूं कम देते मिला कोटेदार
दातागंज क्षेत्र में राशन कार्ड की सूची को दिखाते डीएम दिनेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को राशन वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। ब्लाक जगत का एक कोटेदार पन्नालाल अन्त्योदय कार्ड धारकों को 20 के स्थान पर 19 किलो गेहूं बांटते मिला। डीएम ने गांव वालों के सामने कोटेदार और वितरण अधिकारी की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लाक जगत के गांव मझिया, लखनपुर, दातागंज ब्लाक के गांव मुड़सेना खुर्द में राशन वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांव मझिया के कोटेदार की दुकान पर ब्लाक जगत के ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार को वितरण अधिकारी बनाया गया था। यहां पर कोटेदार ने अंत्योदय कार्ड धारक सुषमा देवी को चावल तो सही दिए, लेकिन गेहूं एक किलो कम दिया। डीएम ने कोटेदार व वितरण अधिकारी की कड़ी फटकार लगाई। गांव लखनपुर में कोटेदार रामऔतार ने महादेवी का नाम सूची में नहीं होते हुए भी राशन दे दिया। डीएम ने वितरण अधिकारी, लेखपाल मोहसिन को हिदायत दी कि जिसका नाम सूची में नहीं है उसे राशन न दिया जाए। ब्लाक दातागंज के गांव मुड़सेना खुर्द के वितरण अधिकारी अनेक पाल अनुपस्थित थे। कोटेदार वीरादेवी ने बताया कि उनके घर से अचानक किसी की बीमारी का फोन आया था, जिस पर वह एक बजे चले गए। डीएम ने निर्देश दिए कि वितरण अधिकारी की मौजूदगी में ही राशन बांटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed