{"_id":"5a5b67c64f1c1b76268b45b5","slug":"181515939782-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए नागरिकों ने बुलंद की स्वच्छता की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए नागरिकों ने बुलंद की स्वच्छता की आवाज
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। रामलीला नगला मोहल्ले में गोदाम परिसर में कोल्ड स्टोरेज के सड़े-गले आलुओं के ढेर में सड़ांध से परेशान नागरिकों ने रविवार को गुस्से का इजहार किया। मौके पर जुटे नागरिकों ने दिक्कत भी बयां की। कहा-सड़ांध की वजह से घरों में रुक पाना मुश्किल हो गया है। जल्द ही सड़े आलुओं का ढेर नहीं हटाया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
रामलीला कर्मशाला के नजदीक निजी गोदाम परिसर में एक कोल्ड मालिक ने पिछले सप्ताह छंटनी में बचे खराब आलुओं को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अनलोड कराके ढेर लगा दिया था। शुरू के तीन-चार दिन तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में आलू के ढेर से सड़ांध उठने लगी। दो दिन पहले मोहल्ले के लोगों ने रनवीर सिंह के साथ इकट्ठे होकर कोल्ड स्टोर मालिक से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी आलू के ढेर को गोदाम परिसर से हटवाने का प्रयास नहीं किया गया। इससे गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने पालिका सदस्य धर्मवीर यादव के साथ मौके पर इकट्ठे होकर गुस्से का इजहार किया।
लोगों का कहना है कि सड़ांध की वजह से पूरे मोहल्ले में अजीब सा माहौल बन गया है। घरों में रुकना भी मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत में महिलाएं हैं। उन्हें तो घरों में रहकर ही कामकाज करना पड़ता है। सूचना के बाद कोल्ड स्टोरेज मालिक भी लोगों से बात करने मौके पर पहुंच गए। कोल्ड स्टोरेज मालिक ने बताया कि गोदाम परिसर की एक दिन पहले ही सफाई कराई जानी थी लेकिन त्योहार की वजह से मजदूर नहीं मिलने से सफाई कार्य प्रभावित रहा। एक-दो दिन में गोदाम से आलू का ढेर हटवा दिया जाएगा।