फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीईओ ने पांच स्कूलों पर मारा छापा, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर

बीईओ ने पांच स्कूलों पर मारा छापा, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर

Wed, 27 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बीईओ ने पांच स्कूलों पर मारा छापा, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर
दातागंज के स्कूल में न‌िरीक्षण करते बीईओ। - फोटो : अमर उजाला
दातागंज। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) सोमनाथ विश्वकर्मा ने मंगलवार को पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गैरहाजिर एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति की गई। जबकि आठ दिन से बिना सूचना गायब चल रहे शिक्षामित्र का मानदेय रोकने की भी कार्रवाई की गई। बाकी स्कूलों में मिली कमियों को जल्द दूर करने के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीईओ ने सबसे पहले प्रात: 10.20 बजे ढिलवारी स्थित प्राथमिक स्कूल की निरीक्षण किया। पंजीकृत 86 में मात्र 29 बच्चे मौजूद मिले। शिक्षिका शालिनी शर्मा प्रसूति अवकाश पर मिलीं। रंगाई-पुताई सही नहीं मिलने समेत कई कमियां पाए जाने पर प्रधानाध्यापक ऋषिपाल गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्राथमिक विद्यालय भटौली में निरीक्षण के समय सभी शिक्षक मौजूद मिले। यहां पंजीकृत 119 में 71 बच्चे उपस्थित मिले। चार सप्ताह से दूध-फल का वितरण नहीं पाया गया। यहां कक्षा-कक्ष की भौतिक स्थिति जर्जर पाने पर नाराजगी जताई। निर्माण प्रभारी से संपर्क कर जल्द मरम्मत कराने के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए। बीईओ ने 11.30 बजे प्राथमिक विद्यालय कनकपुर का निरीक्षण किया। पंजीकृत 124 में 64 बच्चे मौजूद मिले। एक माह में मात्र दो बार फल-दूध वितरण पाया गया। शैक्षिक गुणवत्ता भी शून्य पायी गई। सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा दोपहर 12.20 बजे प्राथमिक स्कूल धरेली पहुंचे। शिक्षामित्र छाया यादव अनुपस्थित मिलीं। 212 में 170 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक स्कूल उगनपुर में 12.50 बजे प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गैरहाजिर पाए गए। उनका वेतन रोकने की संस्तुति की है। जबकि 19 दिसंबर से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहे शिक्षामित्र राजपाल यादव का मानदेय रोकने की संस्तुति की है। श्री विश्वकर्मा ने सभी प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के निर्देश भी दिए। बीईओ के निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed