{"_id":"59f5e2c64f1c1b9e678b8270","slug":"181509286598-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने रहे नामांकन काउंटर, पर्चों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने रहे नामांकन काउंटर, पर्चों की बिक्री शुरू
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
काउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन रविवार को यहां मंडी समिति में नामांकन को लेकर दावेदारों में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। रविवार को अध्यक्ष और सदस्य पद के दावेदारों ने पर्चे खरीदे, लेकिन नामांकन किसी ने नहीं कराया। उझानी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए रविवार को दो लोगों ने पर्चे खरीदे। वहीं कछला पंचायत अध्यक्ष पद का रविवार को पहले दिन एक भी पर्चा नहीं बिका।
नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से जिस तरह का माहौल देखने को मिल रहा है, उससे लगा था कि पहले दिन ही वार्ड मेंबर पद के लिए नामांकन शुरू हो जाएगा लेकिन दावेदारों ने आगे की प्रक्रिया पर्चों की खरीद तक ही सीमित रखी। स्थानीय नगर पालिका परिषद के लिए अध्यक्ष और सदस्यों के लिए राजस्व विभाग की ओर से लगे काउंटर पर दावेदार तो पहुंचे लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने पर्चे खरीद का आगाज कर दिया। सदस्य पद के लिए 31 लोगों ने पर्चों की खरीददारी की। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चे खरीदने के लिए कोई दावेदार नहीं पहुंचा। सदस्य पद के लिए दो लोगों ने पर्चे प्राप्त किए। उझानी सीट के लिए रिटर्निंग ऑफीसर वीके गौतम और कछला के रिटर्निंग ऑफीसर एके गौतम ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। नामांकन प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर्मचारी भी काउंटरों पर खाली हाथ बैठे रहे।