फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोहिताश बदायूं बार के अध्यक्ष, संदीप महासचिव

रोहिताश बदायूं बार के अध्यक्ष, संदीप महासचिव

Sat, 29 Jul 2017 08:30 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
रोहिताश बदायूं बार के अध्यक्ष, संदीप महासचिव
बदायूं। जिला बार के वार्षिक चुनाव में रोहिताश कुमार सक्सेना अध्यक्ष और संदीप कुमार मिश्रा महासचिव चुने गए। अधिवक्ताओं ने दोनों प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए भारी मतों से विजयी बनाया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शशिबाला ने पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की। देवध्वनि गुप्ता कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दिलीप कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव का चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित मथुरा प्रसाद मेमोरियल हॉल के पुस्तकालय भवन में हुए जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में 1005 मतदाताओं में से 898 ने अपने मत का प्रयोग किया। 111 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस चुनाव में मतपत्रों पर पहली बार नोटा का विकल्प भी रखा गया था। इसके लिए अधिवक्ता नूतन प्रकाश सक्सेना ने मुहिम चलाई थी। अध्यक्ष पद पर रोहिताश कुमार सक्सेना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र पाल सिंह को 52 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। रोहिताश को 387 मत मिले। महासचिव पद के लिए संदीप कुमार मिश्रा ने 481 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार सिंह को 170 वोटों से हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव जीतीं शशिबाला ने 367 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह यादव को 89 वोटों से हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर में देवध्वनि गुप्ता ने 444 वोट हासिल कर 34 मतों से सुनील बंसल को हराया। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद दिलीप गुप्ता ने 299 वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी अजय सिसौदिया को 27 वोटों के अंतर से पराजित किया। संयुक्त सचिव प्रकाशन पर आसिफ हुसैन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में ब्रह्मानंदन गौतम, जयपाल सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, विश्वनाथ, शांति स्वरूप मौर्य, सुधीर कुमार मिश्र तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी में अनूप कुमार सिंह, गोविंद मित्तल, नरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, रेहान रजा और उपदेश कुमार सिंह चुने गए। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता से संपन्न कराया गया। नतीजे घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों का अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी। इधर, सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह और प्रांतीय संयोजक अनिल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को जीत पर बधाई दी। --
विज्ञापन

पहली बार जीतीं महिला अधिवक्ता
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने वाली महिला प्रत्याशी शशिबाला लंबे समय के बाद चुनाव लड़कर जीतीं। इससे पहले अध्यक्ष और महासचिव पद को छोड़कर किसी भी पद पर महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई थी। इस बार के चुनाव में शशिबाला ने चुनाव लड़कर गौरवमयी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed