{"_id":"5974a84e4f1c1b243b8b4622","slug":"181500817486-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया चेकिंग अभियान
Updated Sun, 23 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सावन के तीसरे सोमवार को स्टेशन पर आने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। प्लेटफार्म पर घूमने वाले कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। कई यात्रियों का सामान भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर उदय राज, एएसआई एसके हेमरन, हेड कांस्टेबल नेत्रपाल और कैलाश मीना ने रविवार को प्लेटफार्म पर घूमने वाले कुछ संदिग्धों को पकड़ा। उनसे पूछताछ की और तलाशी लेने के बाद छोड़ दिया। प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कई यात्रियों के थैले, बैगों को मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया। हालांकि सब कुछ सामान्य मिला। जीआरपी भी आरपीएफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है। कछला घाट से जल भरने के लिए स्टेशन पर आने वाले कावड़ियों के साथ कोई अनहोनी न हो, इस पर रेलवे का विशेष तौर पर ध्यान है। सावन माह के अंतिम दिन तक इसी तरह रुटीन चेकिंग होती रहेगी। पिछले दिनों जीआरपी के एसपी सुरक्षा बंदोबस्त के निर्देश देकर गए थे।
सावन के तीसरे सोमवार को ट्रेनों में आनी वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टीम लगातार ट्रेनों और प्लेटफार्म घूमने वाले संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
- हरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, आरपीएफ