{"_id":"596b79194f1c1bec2a8b4f07","slug":"181500215577-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे चार कांवडिय़ा, सभी को गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे चार कांवडिय़ा, सभी को गोताखोरों ने बचाया
Updated Sun, 16 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। कछला गंगा घाट पर स्नान करते वक्त चार कांवड़िये गंगा में डूब गए। पीएसी और निजी गोताखोरों ने चारों को किसी तरह से सुरक्षित निकाल लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया ने गोताखोरों को पुरस्कृत किया और उनके काम की प्रशंसा की।
रविवार को कछला में गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। गंगा का जल स्तर भी पहले के मुकाबले रविवार को बढ़ा हुआ था। गंगा में स्नान करते वक्त सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी कांवड़िया विपिन पुत्र जितेंद्र डूबने लगा। चीख-पुकार पर पीएसी के गोताखोरों हरदम सिंह, संजीव कुमार और इतवारी ने विपिन को बचा लिया। विपिन बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। इसके कुछ देर के बाद शहर से सटे गांव आरिफपुर नवादा निवासी राकेश पुत्र गुलाब सिंह, राजू पुत्र चेतराम और रिंकू पुत्र राजू भी गहराई में जाने से गंगा में डूबने लगे। इनको देखकर लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने गोताखोरों ने बुलाया। निजी गोताखोरों गुल मोहम्मद, शेर मोहम्मद और अबरार ने तीनों को सुरक्षित निकाल लिया। सूचना पर सीओ उझानी गमलेश्वर बिल्टोरिया भी पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों को इनाम दिया और काम की सराहना की।
------
पीएसी का सिपाही जख्मी
उझानी। गंगा में डूब रहे मेडिकल छात्र विपिन को बचाने के लिए पीएसी के सिपाही संजीव कुमार ने गंगा में छलांग लगा दी। वह गहराई में चला गया। गंगा में किसी पत्थर से सिर टकराने की वजह से वह घायल हो गया।