फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिलाधिकारी ने समझाया, खुले में शौच न जाएं

जिलाधिकारी ने समझाया, खुले में शौच न जाएं

Thu, 15 Jun 2017 08:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने समझाया, खुले में शौच न जाएं
बदायूं। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को तीन गांवों में जाकर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे ओडीएफ अभियान की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच के नुकसान बताते हुए उन्हें शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने ग्रामीणों के घरों में शौचालय निर्माण की स्थिति भी देखी। इस दौरान पंचायत राज विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बृहस्पतिवार को खेड़ा बुजुर्ग, आरिफपुर नवादा तथा आलमपुर गांव में निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्वच्छता निरीक्षण में लगाई गई निगरानी टीमों से मिलीं और उनसे गांव को खुले में शौच मुक्त होने के लिए उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव का व्यक्ति बाहर खुले में शौच करने नहीं जाना चाहिए और जिस घर में शौचालय नहीं है, उन घरों के लिए गांव में एक खाली जगह चिह्नित करके उसमें सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिन घरों में शौचालय बना है और खुले में शौच करते मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानों से कहा कि अपने-अपने ग्राम पंचायतों में अधूरा कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। इस दौरान डीपीआरओ और बीडीओ समेत पंचायत राज तथा विकास विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed