फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दलित किशोरी को खींच कर दुष्कर्म की कोशिश

दलित किशोरी को खींच कर दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 12 Jun 2017 09:11 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी को खींच कर दुष्कर्म की कोशिश
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग ने दलित किशोरी को दबोच लिया। उसे खींचकर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। वारदात रविवार दोपहर हुई। देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि, गांव वाले इसे आपसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

मूसाझाग के एक गांव की 15 वर्षीय दलित किशोरी गांव में अपनी मां और छोटे भाइयों के साथ रहती है। उसका पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। रविवार दोपहर किशोरी गेहूं पिसाने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के दबंग ने उसे खींच लिया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घर पर पहुंच कर पूरी बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने दिल्ली में रह रहे किशोरी के पिता को सूचना दी। किशोरी के पिता के आने के बाद ही तहरीर देने की बात कही जा रही है। इधर, एसओ मूसाझाग अशोक सिंह सोलंकी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है। सूचनाओं के आधार पर गांव में जांच कराई गई तो पता लगा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed