{"_id":"593d4a754f1c1b79298b458a","slug":"181497188981-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं से होते हुए निकल गए बादल, नहीं हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं से होते हुए निकल गए बादल, नहीं हुई बारिश
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद राहत की सांस ली। रविवार सुबह तेज धूप निकलने के अचानक मौसम ने करवट ली और गरजते हुए बादल बदायूं को होते हुए निकल गए। दोपहर के बाद आंधी और हल्की बूंदा बांदी से मौसम सुहावना हो गया, तापमान भी 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार सुबह सूरज निकलते ही लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा था, लोगों के शरीर से पसीने की धार बहा रही थी, गर्मी से हर कोई परेशान था। दोपहर करीब एक बजे के बाद मौसम ने जब अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादलों की घटा छाई रही, मौसम सुहावना हो गया और हवा के साथ तेज आंधी से तापमान गिर गया। एक तरफ जहां लोग मौसम का मिजाज बदलने के बाद बारिश की आस लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश न होने से निराशा मिली।