फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संघमित्रा बोलीं, मतदान केंद्र में घुसा दिए गए थे लोग, करा रहे थे फर्जी मतदान

संघमित्रा बोलीं, मतदान केंद्र में घुसा दिए गए थे लोग, करा रहे थे फर्जी मतदान

Wed, 24 Apr 2019 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
संघमित्रा बोलीं, मतदान केंद्र में घुसा दिए गए थे लोग, करा रहे थे फर्जी मतदान
बदायूं। भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा ने गुन्नौर इलाके में फर्जी मतदान और अपने वाहन पर पथराव कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने स्वयं गुन्नौर इलाके में जाकर कई बूथों पर फर्जी लोग पकड़े। वह मतदान केंद्र में घुसकर फर्जी मतदान करा रहे थे।
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा ने मंगलवार रात पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि गुन्नौर इलाके के ग्राम मौना नगला, परतपुर, पतारी की मढ़ैया बाघऊ समेत कई गांव के बूथों पर फर्जी मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि मौना नगला में एक व्यक्ति महिला मतदान अधिकारी का भाई बनकर पहुंचा। उसके हाथों पर स्याही लगी थी। उसे पकड़कर एसडीएम को सुपुर्द कर दिया, जबकि परतपुर में एक व्यक्ति फर्जी मतदान करते मिला। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह गांव की ओर भाग गया। उसके बाद वह दर्जनों लोगों को बुला लाया। जैसे ही वह मतदान केंद्र से निकलीं कि तभी उसने गांव वालों के साथ उनके वाहन पर पथराव कर दिया। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर वहां भागीं। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed