{"_id":"5cb87501bdec2214204760bf","slug":"171555592449-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर के हमले में छत से गिरी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर के हमले में छत से गिरी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला में बुधवार को छत से बंदर के हमले में नीचे गिरी विवाहिता की इलाज के दौरान देर रात बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। वह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। उसकी मौत के बाद शादी की खुशियों में रंग में भंग पड़ गया।
हादसा बुधवार शाम को हुआ। एटा जिले में निधौलीकलां निवासी सोमवती उर्फ स्वाति (23) पत्नी प्रदीप कुमार एक दिन पहले ही अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके कछला पहुंची थी। शाम को वह पिता ऋषिपाल के घर में ही छत पर पहुंची तो बंदर ने हमला कर दिया। बचने की कोशिश में पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। घरवालों ने पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर घरवाले उसे बरेली ले गए। बरेली के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घरवालों ने सोमवती के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। सोमवती का शव कछला पहुंचा तो शादी की खुशियां काफूर हो गईं। बाद में परिजन शव लेकर निधौलीकलां चले गए। उसकी शादी पिछले साल जनवरी में हुई थी। उसका एक चार महीना का बच्चा है।
----------------
चाचा ने गमगीन माहौल में की बेटी की विदाई
सोमवती जिस समय छत से गिरी, तब तक उसके चाचा राजेंद्र की बेटी की बारात कछला में दस्तक दे चुकी थी। बारात चढ़ाने के लिए बैंडबाजे भी बजने लगे लेकिन जैसे ही वर पक्ष के लोगों को सोमवती की हालत नाजुक होने की भनक लगी तो उन्होंने बैंडबाजे बजाने से रोक दिया। बाद में बारात पहुंचने पर राजेंद्र ने बेटी के सात फेरों की रस्मों को आननफानन में पूरा कराया। बाद में सोमवती की मौत की सूचना आई तो सब सदमे में आ गए। बाद में राजेंद्र ने गमगीन माहौल में बेटी को विदा किया।