{"_id":"5c854d7ebdec2214084cd2df","slug":"171552239998-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। रविवार रात बिसौली मार्ग पर ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त होमगार्ड हेलमेट नहीं लगाए था।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लवेदपुर निवासी रोहन सिंह (36) पुत्र कठोली होमगार्ड था। इस समय उसकी ड्यूटी उघैती थाने में चल रही थी। रविवार रात रोहन अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से लौट रहा था। कुछ सामान खरीदने के लिए वह सहसवान आया था। रोहन हेलमेट नहीं लगाए था। घर जाते समय बिसौली मार्ग पर शेखपुर सैदपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर होमगार्ड के परिवार वाले और गांव के लोग रोते बिलखते स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। होमगार्ड की पत्नी अखिलेश कुमारी, तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी सुनीता की शादी हो चुकी है।