{"_id":"5b843e9c42c79246695cdad5","slug":"171535393436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं गौरव महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं गौरव महोत्सव शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों तक चलने वाला बदायूं गौरव महोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। उद्घाटन राज्यपाल राम नाइक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को समर्पित है। इस मौके पर कई लोगों को सम्मानित किया गया।
मौसम खराब होने के बावजूद राज्यपाल राम नाईक सुबह 9:45 पर हेलीकॉप्टर से यहां पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पहले से मौजूद कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, चेयरमैन दीपमाला गोयल ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल कार से कार्यक्रम स्थल बदायूं क्लब पहुंचे। मंच पर पहुंचने के बाद राज्यपाल ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले गणमान्य लोगों, डॉक्टरों, व्यापारियों और टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। सम्मानित होने वालों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल रहे केशव और ध्रुव परमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। आभार पूर्व मंत्री भागवान सिंह शाक्य ने जताया। कार्यक्रम में बीएल वर्मा, विधायक कुशाग्र सागर, आरके शर्मा, डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक और अवनीश कुमार उर्फ पप्पू भइया, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, चेयरमैन सैनरा वैश्य आदि मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
दर्जा राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र शाक्य, राजीव कुमार सिंह, आरके शर्मा, कुशाग्र सागर, चेयरमैन दीपमाला गोयल, सैनरा वैश्य, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मनोज मसीह, डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. बीना वर्मा, उद्यमी आरके गोला, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, समाजसेवी राजन मेंदीरत्ता, रितू शाक्य, निशा शाक्य, राजपाल फौजी, अस्था सिंह, व्यापारी प्रणय अनेजा, रामप्रकाश आहूजा, मनोज गोयल, प्रकाश गुप्ता, सोनू मनचंदा और भामाशाह परिवार, प्रेस क्लब, भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान पदाधिकारी, पंजाबी सेवा समिति पदाधिकारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारी शामिल रहे। रिटायर्ड सीओ वीरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इन पुस्तकों का हुआ विमोचन
अशोक खुराना की पुस्तक ‘एक तू ही का’ और ममता नौगरिया की ‘योगी और मोदी’ पर आधरित पुस्तकों का विमोचन किया गया।
....और खिल उठे चेहरे
राज्यपाल तय कार्यक्रम से पांच मिनट पहले पहुंचे। सोमवार को दिन निकला तो हल्की बारिश हो रही थी। मौसम खराब होने से राज्यपाल राम नाईक के आने पर अटकलें लग रही थीं। हालांकि बारिश होने के बावजूद प्रशासन और कार्यक्रम आयोजक अपनी पूरी तैयारी में थे। सुबह 9:30 बजे बारिश रुक गई और मौसम साफ होने लगा। राज्यपाल का बदायूं पुुलिस लाइन आने का समय सुबह 9:50 बजे तय था। मगर तय समय से पहले 9:45 बजे राज्यपाल का हेलीकॉप्टर बदायूं पुलिस लाइन पहुंच गया। जिससे आयोजकों के चेहरे खिल उठे।