फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कांवड़ियों की राह से रोड़े हटा रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

कांवड़ियों की राह से रोड़े हटा रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Mon, 23 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों की राह से रोड़े हटा रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
फोटो-37
विज्ञापन

कांवड़ियों की राह से रोड़े हटा रहे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी
ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, प्रकाश और रूट व्यवस्था बनाई
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। 28 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी टेंशन में हैं। कांवड़िया यात्रा को लेकर सभी अपनी तैयारी में जुटे हैं। कछला गंगा घाट से लेकर शहर और शिवालयों तक कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था से लेकर पथ प्रकाश और उनके ठहरने तक के इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कछला गंगा घाट पर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं से पुलिस प्रशासन पूरा गंगा घाट और बाकी स्थानों पर निगरानी रखेगा। बाकी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस अधिकारियों ने पहले ही रणनीति बना ली है। सभी संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर लिया है। कितनी कहां पुलिस लगाई जाएगी, कितना अतिरिक्त पुलिस बल आएगा इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाकी कांवड़ियों की राह में कोई अड़चन न आए। इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। कछला गंगा घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था की अधिकारी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, डीएम दिनेश कुमार सिंह के आदेश पर बाईपास निर्माण में तेजी आ गई है। पूरे बाईपास पर दिन-रात कार्य चल रहा है। लगभग बाईपास एमएफ हाईवे से जोड़ा भी जा चुका है। इससे आगे कुंवरगांव रोड तक बनाने के लिए मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है। संभवता दो चार दिनों यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट--
बल्ली लगाकर होगी प्रकाश व्यवस्था
-विद्युत विभाग ने कछला गंगा घाट पर अन्य स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए कमान संभाल ली है। गंगा घाट पर जगह-जगह बल्ली लगाकर बल्व लगाए जाएंगे। इसके लिए बिजली और जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।
इंसेट--
मीटिंग में सौंपी गई जिम्मेदारियां
- सोमवार दोपहर कछला चौकी पर तहसीलदार आरपी चौधरी और उझानी कोतवाल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में आस-पास के ग्राम प्रधान, गंगा घाट पर रहने वाले साधू संत और कछला नगर पंचायत के वार्ड मेंबर शामिल हुए। इस दौरान कांवड़ यात्रा में आने वाली समस्याओं और उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। तहसीलदार ने बताया कि बिजली से लेकर साफ-सफाई के इंतजाम हो गए हैं। बाकी समस्याओं को खत्म करने की तैयारी चल रही है। इस दौरान चौकी इंचार्ज बैरिया थाना सोरों जिला कासगंज और कछला चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार मौजूद रहे।

इंसेट--
नाविकों को दिए गए निर्देश
- श्रावण मास के दौरान कछला गंगा घाट पर कई नाव लगाई जाएंगी। मीटिंग के समय आस-पास के नाविक भी बुलाए गए थे। उनसे घाट के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें कांवड़ियों की सुरक्षा में हर समय सतर्क रहने के आदेश दिए गए। घाट पर क्षेत्र के अनुसार नाव लगाई जाएंगी। कौन सी नाव कहां लगाई जाएगी। इसकी योजना बना ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed