{"_id":"5a9d57444f1c1b4f588bbf9d","slug":"171520260932-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई जूनियर स्कूल बनेंगे हाईस्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई जूनियर स्कूल बनेंगे हाईस्कूल
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कई जूनियर
स्कूल बनेंगे हाईस्कूल
कई विद्यालयों की सूची भेजी गई है शासन को
प्रत्येक पांच किमी की दूरी पर होना चाहिए हाईस्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
नए शैक्षणिक सत्र में जिले के कई जूनियर स्कूल उच्चीकृत करके हाईस्कूल तक किए जाएंगे। इन स्कूलों की सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। शासन का निर्देश मिलते ही उच्चीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत ज्यादातर गांवों में प्राथमिक और जूनियर स्कूल खोले जा चुके हैं। कई गांवों में कॉलेज न होने की वजह से बहुत सारे बच्चे कक्षा आठ के आगे नहीं पढ़ पाते हैं। इसको ध्यान में रखकर सरकार ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्णय किया था कि हर पांच किलोमीटर की दूरी पर एक हाईस्कूल बनाया जाएगा। इसी के तहत जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत करके हाईस्कूल तक किया जा रहा है। पिछले साल जिले के करीब दो दर्जन जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत किया गया था। इसके बाद इन स्कूलों में बच्चों ने कक्षा नौ और दस में दाखिले लिए गए थे। उनमें प्रधानाचार्य की तैनाती भी कर दी गई है।
विभागीय सूत्र बताते हैं कि हर साल जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत करने की रिपोर्ट शासन को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजी जाती है। कभी-कभी शासन भी विभाग से रिपोर्ट तलब करता है कि उनके यहां पर कितने स्कूल उच्चीकृत किए जा सकते हैं। इस साल भी जिले के कई जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन स्कूलों चिह्नित कर सूची शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन
---
कितने जूनियर स्कूल उच्चीकृत होंगे। इस बारे में अभी शासन से कोई सूची नहीं आई है। उम्मीद है कि नवीन सत्र से पहले सूचना आ जाएगी। जीआईएस मैपिंग के आधार पर स्कूलों को उच्चीकृत किया जाता है। शासन की मंशा हर पांच किलोमीटर पर एक हाईस्कूल खोलने की है। इसी के तहत जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत करने का काम चल रहा है।
- मुन्ने अली, डीआईओएस