{"_id":"5a9c0f234f1c1bc65c8b56da","slug":"171520176931-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएससी बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएससी बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी
Updated Mon, 05 Mar 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएससी बोर्ड परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षाएं सोमवार को शुरू होंगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की नजर में होंगी। जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मदर एथेना स्कूल, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर और ब्लूमिंगडेल को केंद्र बनाया गया है। इन पर जिले के 12 विद्यालयों के 1396 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को तीनों केंद्रों पर इंटरमीडिएट करीब साढ़े चार सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन सोमवार को इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर होगा। पेपर सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होकर दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा मंगलवार हिंदी विषय की पेपर के साथ शुरू होगी। जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदर एंथेना स्कूल में केंद्रीय विद्यालय, महर्षि विद्यालय मंदिर, फ्लोरेंस नाइटऐंगिल स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल मुजरिया के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
---
सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा
सीबीएसई परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए तीनों परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों ने तैयारी पूरी कर ली है।
---------------
परीक्षा केंद्रों पर रहेगी पुलिस की नजर
सिविल लाइंस थाना प्रभारी देवेश सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस निगरानी रखेगी। इसके लिए चीता मोबाइल को विशेषकर लगाया गया है। संबंधित चौकी इंचार्ज को भी अलर्ट किया गया है।