फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सहूलियत नहीं आफत की जड़ हैं ये ट्रांसफार्मर

सहूलियत नहीं आफत की जड़ हैं ये ट्रांसफार्मर

Mon, 26 Feb 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सहूलियत नहीं आफत की जड़ हैं ये ट्रांसफार्मर
ट्रांसफार्मर चोरी
शहर में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर बन रहे मुसीबत
विज्ञापन

कभी वाहन टकराते हैं तो कभी करंट से हो जाती है पशुओं की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर और यहां फैला तारों का मकड़जाल हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। खुले ट्रांसफार्मर से निकलने वाली जरा सी चिंगारी कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग इनकी अनदेखी कर रहा है। कुछ ट्रांसफार्मरों के इर्दगिर्द लोहे के तार का जाल है तो बाकी ऐसे ही हैं। बरसात के दिनों में कई बार इस जाल पर अर्थ उतर आता है तो खतरा और बढ़ जाता है। अक्सर वाहन भी इनसे टकरा जाते हैं। अमर उजाला टीम ने कैमरे के साथ जायजा लिया तो कई जगह हालात खराब मिले।
00000
सड़क किनारे खुले में रखा है ट्रांसफार्मर
शहर में डीएम रोड स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास में सड़क किनारे ट्रांसर्फामर लगा है। विभाग की ओर से अब तक यहां सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया है। इसके पास में दुकानें चल रही हैं। ट्रांसफार्मर से अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं जो इधर-उधर गिरती है। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

00000
इस ट्रांसफार्मर से कार में उतरा था करंट
शहर के पाल नगर रोड के पास सड़क किनारे खुले में ट्रांसफार्मर लगा है। वहां पर मोड़ होने की वजह से वहां से निकलने वाली गाड़ी अक्सर छू जाती हैं। करीब एक माह पहले एक कार उसमें टच हो गई। उसमें करंट उतर आया था। इससे कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक कार आगे बढ़ने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। 0000000
विज्ञापन
विज्ञापन

----
छात्राओं की जान को है ट्रांसफार्मर से खतरा-
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के सामने ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे लगा हुआ है। यह शहर का मुख्य रोड होने की वजह से यहां पर चहलपहल सबसे ज्यादा रहती है। इससे कई बार बाइक, कार भी टकरा चुकी हैं जो हादसे की वजह बना चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार शिकायतें कीं पर बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्य ान नहीं देते।
------
तारों का फैला है मकड़जाल
रोडवेज स्टैंड के पास एक ट्रांसफार्मर लगा है। हालांकि विभाग की ओर से इसे चारों ओर से ढक दिया गया है। बावजूद ट्रांसफार्मर के चारों ओर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। कुछ नंगे तार बाहर लोहे के जाल को छू रहे हैं। इससे उनमें करंट आ सकता है जो बड़े हादसे की वजह बन सकता है।

----------------
क्या कहते हैं अधिकारी
जो भी ट्रांसफार्मर सड़क किनारे रखे हैं वह लोहे के जाल से घिरे हैं। खुले में किसी ट्रांसफार्मर के रखे होने की कोई जानकारी नहीं है। ऐसा है तो जिले भर में जांच कराकर उन्हें सुरक्षा घेरे में लिया जाएगा। अगर कहीं खुले तार हैं तो उन्हें भी सही कराया जाएगा।
- मधुप श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed