{"_id":"5a91670f4f1c1b0a7b8b8ecf","slug":"171519478543-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला में चार से अधिक पशुओं का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला में चार से अधिक पशुओं का उपचार
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 24 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
आरोग्य मेले में पशुओं का उपचार
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक ने किया उद्घाटन
पशुपालकों को बीमारियों से बचाव के टिप्स भी दिए
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
हजरतगंज गांव में शनिवार को लगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य मेले में पशुओं का उपचार किया गया। सर्जरी से लेकर पशुओं को दवा मुहैया कराने तक की व्यवस्था के बीच चिकित्सकों ने उनकी देखभाल के टिप्स भी दिए। मेले में 550 पशुओं का पंजीकरण कराया गया। इनमें गंभीर रूप से बीमार 400 पशुओं को मौके पर ही इलाज भी मिला।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा और बिल्सी के विधायक आरके शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन भी किया। उन्होंने कहा-किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में गाय-भैंस का विशेष योगदान होता है। पशुओं की सही ढंग से देखभाल की जाए तो इसके कई और फायदे भी हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार जादौन ने पशु चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा-पशुुओं का बीमा कराके भी लाभ उठाया जा सकता है। पशुपालकों ने चिकित्सकों से संवाद भी किया। पशुओं के चारे से लेकर मौसम के अनुरूप उनकी देखभाल के टिप्स भी दिए।
डिप्टी सीवीओ आरके गुप्ता और दिनेश कुमार तोमर की देखरेख में पशु चिकित्सकों की टीम ने बीमार पशुओं का इलाज किया। पांच पशुओं की सर्जरी भी की। गर्भाधान योजना को लेकर भी एक दर्जन से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया गया था। पशुपालकों को पशु उपचार से जुड़ा साहित्य भी बांटा गया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, गिरीशपाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, मोर सिंह लोधी, पशु चिकित्सक विवेक कुमार मौजूद थे।