{"_id":"5a6732764f1c1b84268b5f35","slug":"171516712566-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कट सकती है राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कट सकती है राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर कट सकती है राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली
- वायदा करने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जमा नही किया बकाया बिल
- डीएम के हस्तक्षेप के बाद जोड़ी गई थी मेडिकल कॉलेज की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली दोबारा कट सकती है। इसकी वजह यह है कि कॉलेज प्रशासन ने वायदा करने के बावजूद अब तक बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है। बिजली अफसरों का कहना है कि एक सप्ताह में बिल भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन दोबारा काट दिया जाएगा।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पर बिजली विभाग का 59 लाख रुपये का बिल बकाया है। बिल जमा न होने पर करीब एक महीने पहले मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई थी। इसके करीब एक सप्ताह बाद डीएम के हस्तक्षेप पर मेडिकल कॉलेज का कनेक्शन जोड़ दिया गया। तब कॉलेज प्रशासन ने एक सप्ताह में बकाया बिल जमा करने का वायदा किया, लेकिन बिल अब तक जमा नहीं किया गया।
मंगलवार को वसूली की समीक्षा कर रहे एक्सईएन प्रथम विजेंद्र सिंह ने कॉलेज प्रशासन से मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने टीम को निर्देशित किया कि बुधवार को कॉलेज प्रशासन के लिए बिल वसूली का अंतिम नोटिस जारी करे। नोटिस जारी होने के बाद तीन दिन में बिल जमा नहीं किया गया तो बिजली दोबारा काट दी जाएगी।