फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सेब भरा ट्रक पलटा, छात्र की कुचलकर मौत

सेब भरा ट्रक पलटा, छात्र की कुचलकर मौत

Mon, 22 Jan 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सेब भरा ट्रक पलटा, छात्र की कुचलकर मौत
छात्र की मौत के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
उसावां (बदायूं)। सेब लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे अपने भाई के साथ नल पर पानी लेने आए दस साल के बालक की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर आ गए। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला जा सका। मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बुधुआनगला में रविवार सुबह साढ़े सात बजे राजकुमार(10) पुत्र सुरेश यादव अपने भाई के साथ नहाने के लिए सड़क किनारे लगे हैंडपंप से पानी भरने आया था। इसी दौरान बदायूं दिशा से फर्रुखाबाद की ओर हाईवे पर जा रहा सेब से भरा ट्रक सड़क किनारे लगे हैंडपंप पर पलट गया। हैंडपंप पर पानी भर रहा एक भाई तो भाग निकला पर राजकुमार ट्रक के नीचे दब गया। ट्रक पलटने से गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने ट्रक चालक प्रदीप पुत्र बृजकिशोर, हेल्पर ललित पुत्र सरोज कुमार यादव निवासी ग्राम वघियारी थाना माधोगंज जिला हरदोई को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिभान सिंह राठौर ने कमरे में बंद चालक और हेल्पर को थाने भेजकर घटना की सूचना अधिकारियों को दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वह सड़क पर लकड़ी डालकर बैठ गए। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मौके पर पहुंचे सीओ एसके सिंह ने सेब की पेटियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर ट्रक खाली कराया। इसके बाद ट्रक के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हालांकि पुलिस ने बच्चे को म्याऊ पीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक के नीचे से दबे बच्चे को जैसे ही बाहर निकाला गया, लोग उत्तेजित हो गए। मौके पर मौजूद एसडीएम दिनेश कुमार सिंह, सीओ एसके सिंह ने मृत बालक के चाचा अवधेश और उसके परिवारीजनों से वार्ता कर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिला कर शांत किया। इसके बाद लोग सड़क से हट गए। बदायूं से आई क्रेन ने कड़ी मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को सीधा कर थाने पहुंचाया। तीन घंटे तक हाईवे बाधित रहा, बाद में आवागमन सुचारू हो सका। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। मृतक के चाचा अवधेश यादव की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। ट्रक चालक और हेल्पर पुलिस की हिरासत में हैं। ट्रक चालक प्रदीप ने बताया कि वह ट्रक में दिल्ली से सेब भरकर मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रहे थे। ट्रक का एक पहिया नाले में आने से यह घटना हो गई।
विज्ञापन

0000000000000
पांचवीं का छात्र था राजकुमार
उसावां। सुरेश यादव के चार पुत्र व एक पुत्री थे। राजकुमार उनका सबसे छोटा पुत्र था। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। सुरेश मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
ई-रिक्शा पलटने से बच्ची की मौत
वजीरगंज। वजीरगंज-आंवला रोड पर तेजी से दौड़ रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक आठ साल की बच्ची की दबकर मौत हो गई। जबकि उसके पिता समेत अन्य कई लोग जख्मी हो गए।

ग्राम पुसगवां निवासी अशोक पत्नी और आठ महीने की पुत्री के साथ ई-रिक्शा में बैठकर आंवला जा रहे थे। ई-रिक्शा में दस सवारियां बैठी थीं। रास्ते में ग्राम सुरसेना के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सभी सभी लोग नीचे सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोटें आने से अशोक की आठ माह की बेटी खुशी की मौके पर मौत हो गई। जबकि अशोक की पत्नी अनीता समेत ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। इस दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed