फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   औचक निरीक्षण में कोतवाली फेल

औचक निरीक्षण में कोतवाली फेल

Sat, 07 Oct 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में कोतवाली फेल
‌निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ब्रजराज मीना ने मॉनीटरिंग और निर्देशों के बावजूद कोई सुधार न दिखने पर कोतवाल से नाराजगी जाहिर की। कोतवाली पहुंचते ही मातहतों ने एडीजी को ऐसा भ्रमित किया वह कोतवाली के असली तस्वीर देख ही नहीं पाए। कोतवाली के जिस हिस्से में गंदगी और बदहाली का राज था, उस ओर एडीजी को मुड़ने ही नहीं दिया।
विज्ञापन

दरअसल, एडीजी मीणा बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह लगभग 11 कोतवाली पहुंचे। एडीजी के आने की जानकारी लगी तो एसएसपी चंद्रपक्राश, एसपी सिटी कमल किशोर और सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव भी कोतवाली पहुंच गए। कार्यालय में पहुंचते ही सबसे पहले एडीजी ने दीवार पर अपराधियों और ड्यूटी चार्ट नहीं लगा देख कोतवाल से नाराजगी जताई। कार्यालय में अपराध रजिस्टर, सक्रिय अपराधी, फरार, गुंडा एक्ट में निरुद्ध और हिस्ट्रीशीटरों का ब्योरा अपडेट नहीं मिलने पर प्रभारी निरीक्षक से कहा कि इस तरह कैसे चलेगा। एडीजी का गुस्सा देख सभी बगलें झांकने लगे। जब तक एडीजी कोतवाली में रहे पुलिस कर्मियों की सांसें थमी रहीं। निरीक्षण में ढेरों खामियां मिलने पर एडीजी काफी नाराज हुए। व्यवस्थाएं ठीक करने के लिए 15 दिन का समय दिया। कहा कि अब खामी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब 30 मिनट बाद वह मंडी समिति चौकी का निरीक्षण करने चले गए। यहां सब कुछ ठीक मिलने पर चौकी इंचार्ज प्रमेंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed