फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जल लेने नाचते-गाते कछला पहुंचे शिवभक्त

जल लेने नाचते-गाते कछला पहुंचे शिवभक्त

Tue, 18 Jul 2017 05:14 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
जल लेने नाचते-गाते कछला पहुंचे शिवभक्त
उझानी (बदायूं)। मंगलवार को कछला से जल लेने के लिए निकली कांवड़ियों की टोलियों में शामिल कलाकारों में गजब का उत्साह था। सभी शिवभक्त नाचते-गाते हुए कछला पहुंचे। शुक्रवार से कांवड़ियों की संख्या में और इजाफा होगा। शनिवार और रविवार को शिवभक्तों की सर्वाधिक संख्या कछला गंगाघाट पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कछला से मंगलवार को जल भरकर निकले शिवभक्तों की टोलियां पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिले की थीं। इनमें ज्यादातर शिवभक्त सावन के तीसरे सोमवार को लखीमपुर जिले के गोला मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इन्हें पैदल गोला शिवालय तक पहुंचने तीन-चार दिन का वक्त लगेगा। कांवड़ियों की टोली में शामिल पीलीभीत के बिलसंडा निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि बाकी बचे तीनों सोमवार को जलाभिषेक का खास महत्व रहेगा। उजियारे पखवाड़े में आने वाले तीनों सोमवार को शिवालयों में पूजा-अर्चना करने का फल भी कई गुना अधिक अर्जित होता है। हालांकि सैकड़ों भक्त ऐसे भी पूरे सावन महीना प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन

गंगाघाट के दुकानदारों ने भी शुक्रवार से सोमवार सुबह तक कांवड़ियों की खासी भीड़ पहुंचने की उम्मीद के तहत अभी से जरूरी इंतजाम पूरे करने शुरू कर दिए हैं। दुकानदारों में हाकिम का कहना है कि मंगलवार को कांवड़ियों की जो 30-40 टोलियां पहुंचीं, उनमें शामिल शिवभक्तों ने गंगा स्नान कर पूजन भी किया। इसके विपरीत पुलिस ने भी आने वाले दिनों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी नये सिर से अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दोनों सोमवार को जलाभिषेक से पहले गंगाघाट और हाईवे पर कांवड़ियों को लेकर प्रशासनिक स्तर की व्यवस्थाएं कारगर रहने से अफसरों समेत पुलिस कर्मियों ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed