फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कई इलाकों में गंगा ने तेज किया कटान, स्थिति नियंत्रण में

कई इलाकों में गंगा ने तेज किया कटान, स्थिति नियंत्रण में

Sun, 16 Jul 2017 07:22 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में गंगा ने तेज किया कटान, स्थिति नियंत्रण में
बदायूं। नरौरा बैराज से गंगा में रविवार को वाटर डिस्चार्ज कम कर दिए जाने के बावजूद गंगा में उफान जारी है। गंगा ने कई इलाकों में कटान भी तेज कर दिया है। पथरामई में गंगा की धारा सीधी जमीदाराना बांध से टकरा रही है। गंगा के रुख को देखते हुए बाढ़ खंड ने नगला अजमेरी बांध पर मरम्मत का काम तेज कर दिया है। हालांकि, फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन

गंगा में नरौरा डैम से शनिवार को 105345 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया था। यह पानी कछला तक पहुंचने के साथ ही गंगा में उफान आ गया था। कई तटवर्ती गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया था। आशंका थी कि नरौरा से रविवार को भी गंगा में ज्यादा वाटर डिस्चार्ज किया जाएगा लेकिन रविवार को नरौरा से वाटर डिस्चार्ज को कम कर दिया गया। शनिवार के मुकाबले गंगा में रविवार को नरौरा से 44717 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया। इस वजह से हालात बेकाबू नहीं हुए। हालांकि, नरौरा बैराज के अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते सोमवार को वाटर डिस्चार्ज बढ़ सकता है। रविवार को हरिद्वार से गंगा में 1.50 लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया गया है। हरिद्वार से नरौरा तक पानी पहुंचने में 96 घंटे का वक्त लगता है। ऐसे में नरौरा से गंगा में वाटर डिस्चार्ज बढ़ सकता है।
विज्ञापन

-----
सोमवार को वाटर डिस्चार्ज की स्थिति
हरिद्वार डैम- 154452
बिजनौर डैम- 10200
नरौरा डैम- 44717
-----
वाटर डिस्चार्ज की ताजा स्थिति 12 जुलाई- 23000
13 जुलाई- 59915
14 जुलाई- 995405
15 जुलाई- 105345
16 जुलाई- 44717
--------------
वर्जन-
नरौरा से रविवार को वाटर डिस्चार्ज कम हुआ है। फिलहाल खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है। हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed