फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगा में नहाते समय युवक डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर

गंगा में नहाते समय युवक डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर

Wed, 24 Apr 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय युवक डूबा, ढूंढने में जुटे गोताखोर
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर स्नान करते समय बिसौली निवासी युवक डूब गया। साथ में उसके परिजन भी नहा रहे थे। युवक को डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया लेकिन जलस्तर अधिक होने की वजह से देर शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने गोताखोरों को भी उसकी खोजबीन में जुटा दिया है।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। बिसौली में मोहल्ला बीचकुआं निवासी किशनलाल वार्ष्णेय के परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए कछला पहुंचे। परिवार के साथ किशनलाल का बेटा तनुज (18) नहाते समय गहरे में चला गया। उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों ने नाविकों के जरिए खोजबीन शुरू कर दी। चूंकि जलस्तर अधिक है, सो नाविकों को उसे खोजने में दिक्कत हुई। तनुज के परिजनों ने पंखियानगला से गोताखोरों को भी मौके पर बुला लिया। देर शाम तक गोताखोरों ने भी मशक्कत की लेकिन उनके हाथ भी सफलता नहीं लगी है। परिजन घाट पर डटे हुए हैं। कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जहां पर तनुज डूबा है, वहां गहराई भी अधिक है। गंगा का फांट भी बढ़ा हुआ है। अनहोनी की आशंका से परेशान तनुज के परिजनों ने दूसरे इलाके से भी गोताखोरों को बुलाने के लिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed