{"_id":"5c129f9042c7925d064624df","slug":"161544724368-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में मर्डर की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में मर्डर की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार देर रात पुलिस एक मर्डर की सूचना पर चकरघिन्नी बन गई। पुलिस ने गद्दी चौक से लेकर लावेला चौक तक का एरिया छान मारा लेकिन कहीं कोई मर्डर जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी 100 पुलिस को गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि गद्दी चौक पर एक हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन कोई लाश नहीं मिली। उसके बाद पुलिस ने कॉलर को फोन किया। उसने सूचना देने के बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया था। करीब आधा घंटे के बाद उसने अपना मोबाइल ऑन किया। पुलिस ने उससे बातचीत की और उसे गद्दी चौक पर बुलाकर पकड़ लिया। युवक शहर के एक मोहल्ले का रहने वाला है। उसने शराब के नशे में पुलिस को गलत सूचना दी थी। जिस पर शहर कोतवाल ओमकार सिंह और सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी पहुंच गए थे। सीओ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।