{"_id":"5b63429f4f1c1ba03e8b4c11","slug":"161533231775-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक हैं नीचे से गल चुके बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक हैं नीचे से गल चुके बिजली के खंभे
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक हैं नीचे से गल चुके बिजली के खंभे
कभी भी गिर सकता है कोई भी खंभा, हो सकता है बढ़ा हादसा, लोगों में खौफ
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। लखनऊ जैसा जानलेवा हादसा बदायूं में भी हो सकता है। शहर में सड़क किनारे लगे लोहे के कई खंभे जड़ से गल चुके हैं। इनमें कोई खंभा किसी वक्त नीचे गिर सकता है, जिससे बढ़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी है, लेकिन अंजान बने हुए है।
शहर में बिजली सप्लाई के लिए कई वर्ष पूर्व सड़क किनारे सीमेंट के खंभे लगाए गए थे। इन्हीं खंभों पर बिजली की एचटी और एलटी लाइन डाली गई थी। मगर वर्ष 1999 में पुराने खंभों को हटाकर वहां पर लोहे के नए खंभे लगवाए गए थे। मौसम की मार झेलते-झेलते अब ये खंभे भी कमजोर हो चले हैं। यही कारण है कि अधिकतर खंभे नीचे से गलना शुरू हो गए हैं। खंभों के गलने के कारण इनका कभी भी गिर जाने का खतरा बना हुआ है। सबसे बड़ी दिक्कत तब पैदा हो सकती है जब विद्युत आपूर्ति के दौरान कोई खंभा गिर पड़े। ऐसे में जान-माल की हानि होने की भी आशंका प्रबल है।
--
जुगाड़ से चल रहा काम
शहर में कई जगह गले खंभों को गिरने से बचाने के लिए जुगाड़ से काम चलाया जा रहा है। खंभे नीचे से गलने लगे, तो कुछ में लोहे का टुकड़ा लगाकर वहां पर वेल्डिंग करके जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
--
फोटो-13
नीचे से गला खंभा, चल रही एचटी लाइन
शहर के हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर लगा लोहे का खंभा नीचे से एक साइड से गल चुका है। बाकी में भी जंग लग चुकी है। वह भी हल्के-हल्के गल रहा है क्योंकि इंटर कॉलेज के पास में वहां पर सुबह-दोपहर में सैकड़ों बच्चे आते जाते हैं। वहीं मुख्य मार्ग पर हमेशा भीड़ रहती है। अगर ऐसे यह गिरता है तो यहां पर बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं जा सकता।
--
फोटो-14
टूटे खंभे के सहारे चल रही लाइन लाल पुल पर दो खंभों पर पांच केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। इसके एक खंभे से एचटी लाइन जा रही है। करीब तीन महीने पहले एक वाहन की टक्कर से एक खंभा नीचे से बिल्कुल खराब हो गया। दुकान स्वामी विनोद ने बताया कि इसके बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों को बताया गया लेकिन आज तक इससे बदला नहीं गया है। ---
फोटो-15
मुख्य डाकघर के पास में टूटा पड़ा खंभा
मुख्य डाकघर के पास में सार्वजनिक सुलभ शौचालय परिसर में एक सीमेंट का खंभा लगा है। जिससे कलक्ट्रेट कर्मचारियों के लिए आवंटित घरों में बिजली सप्लाई की जाती है। जो करीब 10 दिन पहले नीचे से टूट गया। जिससे वह दीवार पर टिक गया। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सप्लाई काट दी लेकिन खंभे को वहां से हटाने की जहमत नहीं उठाई। दीवार पर एक तरफ से अधिक लोड पड़ने की वजह से वह दीवार कभी भी गिर सकती है। ऐसे में उधर से निकल रहे लोगों के चोट लगने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
वर्जन--
कर्मचारियों को भेजकर शहर के सभी खंभों की यथा स्थिति दिखाई जाएगी। जो भी खराब खंभे मिलेंगे। उनको दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही जो बदलवाने की स्थिति में होंगे। वह भी कार्रवाई की जाएगी।
- अताउल जफर, एक्सईएन प्रथम