{"_id":"5b60b29b4f1c1b61508b66c0","slug":"161533063835-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों पर खुले पड़े है मौत के मेनहॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों पर खुले पड़े है मौत के मेनहॉल
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बारिश के दौरान या उसके बाद यदि आप शहर की सड़कों पर पैदल या फिर दोपहिया वाहन लेकर निकलें तो बहुत सावधानी बरतें। नहीं तो आप मौत के कुएं में जा सकते हैं। शहर की कई प्रमुख सड़कों के बीचोंबीच मेनहोल खुले पड़े हैं। इनमें अक्सर लोग रात के अंधेरे में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। हादसा होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन को यह नजर नहीं आते। शहर को सुंदर बनाने का हवाई दावा करने वाले जनप्रतिनिधि भी खामोश हैं। इसको लेकर आम लोगों में आक्रोश है।
सफाई के नाम पर तोड़ी पुलिया, नहीं बनाई
सुभाष चौक से रजी चौक की ओर वाले रास्ते पर नाले के ऊपर बनी पुलिया को नगर पालिका प्रशासन की ओर से करीब चार महीने पहले तोड़ दिया गया। जिसके बाद में वहां पर नाला सफाई कराई गई। पालिका की ओर से उसे सही करने की बात कही गई थी लेकिन महीने दर महीने गुजर गए पर पालिका प्रशासन की ओर से इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। पड़ोसी दुकानदार सोनू ने बताया कि पिछली बारिश में सड़क पर पानी भर गया था। जिससे रोड का अंदाजा नहीं लगने पर उधर से निकल रहे एक व्यक्ति का ठेला उसमें गिर गया।
सड़क के दोनों ओर खुले छोड़ दिए मेनहोल
शहबाजपुर तिराहे पर रोड के दोनों ओर दो मेनहोल खुले पड़े हैं ताकि वहां पर सफाई होती रहे। जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो लेकिन वहां के दुकानदारों की माने, तो काफी अरसे से वहां पर कोई भी सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई करने नहीं पहुंचा है। इस वजह से हर वक्त सड़क किनारे पानी भरा रहता है। बारिश होने पर हालात बदतर हो जाते हैं, पहले से चोक नालियों की वजह से सड़क पर जलभराव हो जाता है। इधर से स्कूली बच्चों का निकलना ज्यादा होता है। अंदाजा नहीं लगने की दशा में वह इसमें गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
बीच सड़क के नाम पर खोल दिया मेनहोल
-नाला सफाई के नाम पर पालिका कर्मचारियों ने कश्मीरी चौक पर मेनहोलनुमा( गड्ढा) खुला छोड़ दिया है। वहां पर कोई भी चिह्न या बोर्ड नहीं लगाया। जबकि सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या यहां पर बनी रहती है। गुरुवार को हुई बरसात में दो साइकिल सवार युवक इसमें गिरकर घायल हो गए। जिनका निजी चिकित्सक के यहां से प्राथमिक उपचार किया गया।
शहर में नाला सफाई के नाम पर पुलिया को नगर पालिका प्रशासन की ओर से तोड़ दिया गया। करीब चार महीने से ज्यादा समय निकल गया है, लेकिन आज तक इससे ठीक नहीं किया गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
-डॉ. सदाकत हुसैन, सुुभाष चौक ---