फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीएम ने पौधरोपण कर बच्चों को किया प्रेरित

डीएम ने पौधरोपण कर बच्चों को किया प्रेरित

Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने पौधरोपण कर बच्चों को किया प्रेरित
फोटो-1-
विज्ञापन


डीएम ने पौधरोपण कर बच्चों को किया प्रेरित
बच्चों के घर पर करें फोन, जो मिले फीडबैक उसे रजिस्टर में करें दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शानिवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया। इसके बाद में बच्चों को यूनिफार्म, बैग, किताबों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि घर में पेड़ अवश्य लगाएं।

प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि विद्यालयों में एक रजिस्टर बनाया जाए। जिस पर बच्चे के अभिभावक का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए। प्रार्थना के बाद आधे घंटे अध्यापक बच्चों के घर से बात कर फीडबैक लें। जिससे उनके अभिभावक भी खुश होंगे और यह भी पता चलेगा कुछ बच्चे घर से सीधे स्कूल आ रहे है या नहीं। साथ ही प्रत्येक माह में एक बार अध्यापक बच्चे और उनके माता पिता के साथ बैठक अवश्य करें, जिससे अभिभावक भी महसूस करेंगे कि विद्यालय अच्छे से पढ़ाई करा रहा है। विद्यालय में जिस दिन बच्चा पढ़ने न आए उसके घर से फोन कर न आने का क्या कारण है, अवश्य जाना जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के घर से बात करके जो फीडबैक मिले उसे रजिस्टर में अवश्य अंकित किया जाए। प्रत्येक माह बच्चों का टेस्ट लिया जाए। कहा कि पॉलिथीन का इस्तेमाल न करेंगे और न किसी पड़ोसी को करने देंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर अहमद, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed