{"_id":"5b3bbc004f1c1b20468b4696","slug":"161530641408-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय की तीसरी मेरिट जारी, 363 सीटों पर होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय की तीसरी मेरिट जारी, 363 सीटों पर होंगे प्रवेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। मंगलवार को तीसरी मेरिट भी जारी कर दी गई। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए कुल 720 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक पहली और दूसरी मेरिट के आधार पर 387 दाखिले हो चुके हैं। शेष 333 सीटों पर तीसरी मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि तीसरी मेरिट के अनुसार बीए में सामान्य छात्र वर्ग के लिए 48.4, वहीं छात्रा वर्ग के लिए 48 इसी प्रकार एससी छात्र वर्ग के लिए 44.4 और छात्रा वर्ग के लिए 39.4, वहीं ओबीसी वर्ग के छात्र और छात्रा वर्ग के लिए 45, बीएससी बायो ग्रुप छात्र वर्ग के लिए 67.2 और छात्रा वर्ग के लिए 67 और बीएससी मैथ ग्रुप में छात्र वर्ग के लिए 73.2 और छात्रा वर्ग के लिए 67.8 फीसदी निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बी कॉम की सीटों पर आवेदन पूर्ण हो गए हैं। प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया दस जुलाई से पूर्व पूर्ण कर ली जाएगी। इसके बाद शिक्षण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जिसके तहत कॉलेज प्रबंधन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन