फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   इलेक्ट्रिक मशीन के करेंट से कारपेंटर की मौत

इलेक्ट्रिक मशीन के करेंट से कारपेंटर की मौत

Tue, 06 Mar 2018 06:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक मशीन के करेंट से कारपेंटर की मौत
फोटो- 06 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


करंट लगने से बढ़ई की मौत
किलाखेड़ मोहल्ले में मंगलवार अपराह्न की घटना
मृतक अचौरा गांव का मान शर्मा, लेखपाल के घर में कर रहा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
किलाखेड़ा मोहल्ले में राजस्व कर्मी के घर में काम कर रहे बढ़ई को इलेक्ट्रिक मशीन से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व कर्मी की पत्नी चाय लेकर कमरे में पहुंची तो उसने बढ़ई को मशीन से चिपका पाया। सूचना के बाद मृतक के घरवाले भी आ गए। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए गुस्से का इजहार भी किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
घटना मंगलवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी बढ़ई मान शर्मा (55) पिछले कई दिनों से लेखपाल भगवान दास के घर में खिड़कियां और दरवाजे बनाने का काम कर रहा था।पुलिस के मुताबिक- बढ़ई ने इलेक्ट्रिक मशीन से तख्ते काटने शुरू किए। चूंकि लेखपाल के परिवार वाले घर की दूसरी मंजिल पर रहते हैं, सो किसी को यह भनक नहीं लग पाई कि बढ़ई को करंट लग गया है शाम करीब पांच बजे गृहस्वामिनी गुड्डो कमरे में पहुंची तो बढ़ई इलेक्ट्रिक मशीन से चिपका मिला।
विज्ञापन

गृहस्वामिनी के शोर मचाने पर आसपास घरों के लोग भी निकल आए। उन्होंने पास आकर देखा तो बढ़ई की सांसें थम चुकी थीं। पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने कॉल करके मृतक के बेटे भूपेंद्र को बुला लिया। भूपेंद्र के साथ कई और ग्रामीण भी थे। मृतक के बेटे ने मामला रहस्यमय बताकर गुस्सा भी जताया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के बेटे और गृहस्वामिनी से जानकारी हासिल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के बेटे की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। वह जो तहरीर देगा, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed