फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वजीरगंज में सहकारी क्रय-विक्रय समिति चुनाव को लेकर हंगामा

वजीरगंज में सहकारी क्रय-विक्रय समिति चुनाव को लेकर हंगामा

Tue, 27 Feb 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
वजीरगंज में सहकारी क्रय-विक्रय समिति चुनाव को लेकर हंगामा
समिति के बाहर खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
सहकारी क्रय-विक्रय समिति चुनाव के दौरान हंगामा
विज्ञापन

वजीरगंज में बिना नामांकन कराए लौट गए कई प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ वजीरगंज।
क्रय विक्रय समिति के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन कराने आए इस्लामनगर, बिसौली, आसफपुर और वजीरगंज के प्रत्याशियों ने नामांकन स्थल पर किसी भी चुनाव अधिकारी के मौजूद न होने पर जमकर हंगामा काटा लेकिन चुनाव अधिकारी और सचिव के न आने पर 12 प्रत्याशियों को बिना नामांकन के ही लौटना पड़ा। प्रत्याशियों ने डीएम से इसकी शिकायत की।
वजीरगंज क्रय-विक्रय समिति के संचालकों के लिए चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का कार्यक्रम था। जिसके लिए कई प्रत्याशी क्रय विक्रय समिति पहुंचे, तो वहां सिर्फ पुलिस थी। प्रत्याशी वहां से निर्वाचन कार्यालय स्थल ब्लाक मुख्यालय पहुंचे तो वहां पर चुनाव अधिकारी अमर सिंह, सचिव तेजपाल सिंह वहां पर भी मौजूद नहीं मिले। नामांकन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई पर दो घंटे बाद तक नामांकन का काम शुरू न होने पर प्रत्याशियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नामांकन करने आए प्रत्याशियों का आरोप था कि सत्ता के दवाब के चलते अधिकारी व सचिव यहां पर मौजूद नहीं थे। ताकि कोई और प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल न कर सके। गुस्साए लोगों ने इस संबंध में डीएम से शिकायत भी, लेकिन कोई हल न निकल सका। इसके बाद नामांकन कराने पहुंचे इस्लामनगर के हितेंद्र शंखधार, नरेंद्र शंखधार, सौरभ गुप्ता और ओमपाल सिंह, वजीरगंज के महेश चंद्र गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय, आसफपुर के किशन वीर सिंह, सूरजपाल सिंह लौट गए। इन लोगों का आरोप है कि बाद में क्रय विक्रय समिति पर सत्ता पक्ष के दवाब में आनन-फानन में नामांकन की खानापूर्ति कर ली गई।
विज्ञापन

बदायूं सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर सोमवार को सभापति के लिए शुरुआत में दस प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सुबह 11 बजे नामांकन करने के लिए पहुंचे प्रत्याशियों का आरोप है कि वहां पर तैनात चुनाव अधिकारी उन्हें नहीं मिले। जिस वजह से वे लोग नामांकन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके। दिनभर वहां पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
क्रय-विक्रय समिति में किशनचंद्र शर्मा डायरेक्टर निर्वाचित
उझानी। यहां क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर पद की सोमवार को चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई। भाजपा के किशनचंद्र शर्मा निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।
चुनाव प्रक्रिया पंखा रोड स्थित क्रय-विक्रय समिति के कार्यालय में पूर्वाह्न में शुरू हुई। नामांकन कराने के लिए भाजपा नेता किशनचंद्र शर्मा के अलावा कोई और दावेदार नहीं पहुंचा। चुनाव अधिकारी ने अपराह्न में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। पार्टी नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार समेत पार्टी नेता और समर्थक समिति कार्यालय पहुंच गए। विजय जुलूस भी निकाला गया। इस मौके पर भाजपा नेता उमेश राठौर, शंकर गुप्ता, सभापति शैलेंद्र सिंह, गिरीशपाल सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed