{"_id":"5a8c2d434f1c1b9b248b61fd","slug":"161519136067-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी को 151 जोड़े एक संग बनेंगे जीवन साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 फरवरी को 151 जोड़े एक संग बनेंगे जीवन साथी
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-15,16-
23 को 151 जोड़े एक संग बनेंगे जीवन साथी
पुलिस लाइंस मैदान बनेगा सामूहिक विवाह का गवाह, तैयारी शुरू, पंडित कराएंगे विवाह, काजी पढ़ाएंगे निकाह
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। 23 फरवरी को पुलिस लाइन में 151 जोड़े एक संग जीवन साथी बनेंगे। जहां पंडित विवाह कराएंगे वहीं काजी निकाह पढ़ाएंगे। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार से मैदान पर टैंट लगाने का काम शुरू हो गया। इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मंगलवार को सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी शामिल है। इसके तहत पुलिस लाइंस मैदान पर 23 फरवरी को 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इसमें 125 हिंदू और 26 मुस्लिम जोड़ों की शादी होगी। इन जोड़ों के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर शहनाई बजाकर स्वागत किया जाएगा। जोड़ों को एक कोड अलॉट किया जाएगा। जिसके अनुसार उनके बैठने के लिए केबिन की व्यवस्था की जाएगी। विवाहित जोड़ों के लिए शौचालय, उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन भेंट स्वरूप नि:शुल्क दिए जाएंगे। सीडीओ शेषमणि पांडेय ने बताया कि 23 फरवरी को होने वाली सामूहिक शादी में जोड़ों के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंगलसूत्र भी दिया जाएगा। साथ ही मोबाइल फोन देने पर भी विचार किया जा रहा है। अगर स्वयंसेवी संस्थाएं इसमें सहयोग करना चाहती हैं तो वे आकर मिल सकती हैं। दोपहर बाद सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उनके साथ में जिला पंचायत एएमए, एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी, सीओ उझानी थे।
-----------------
65 पंडित, पांच काजी बुलाए
सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक दो जोड़ों की शादी एक पंडित कराएंगे। वहीं 26 मुस्लिम जोड़ों का पांच काजी निकाह कराएंगे। कार्यक्रम से पहले निकाह की औपचारिकताएं पूरी करा ली गई हैं। विवाह समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
-----------
अधिकारियों को सौंपी जोड़ों को लाने ले जाने की जिम्मेदारी
गांव से आने वाले जोड़ों के लिए ब्लाक कार्यालय से पुलिस लाइंस मैदान तक लाने और समारोह खत्म हो जाने के बाद में ब्लाक परिसर तक पहुंचने तक की जिम्मेदारी बीडीओ को सौंपी गई है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारी पर भी यह जिम्मेदारी रहेगी कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले जोड़ों को वहां पर पहुंचाएं।
--------------
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने दीं 31 जोड़ी पाजेब
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की मंगलवार को एक बैठक संगठन अध्यक्ष राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें महामंत्री जितेंद्र वैश्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामूहिक विवाह में संगठन की ओर से 31 जोड़ी पाजेब दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कन्या धन से बड़ा कोई भी काम नहीं है। इस पुण्य काम में जितना भी हम लोगों से बनेगा सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर मनोज रस्तोगी, शरीयत उल्ला खां, सुहेल जीलानी, नितिन गुप्ता, ओम चेतन उपाध्याय, मोहम्मद आफताब, योगेश चंद्र, दिनेश महाजन आदि मौजूद रहे।