{"_id":"5a897f094f1c1b187e8b6d9f","slug":"161518960393-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे की एक्सपायरी प्लेटों को खरीद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे की एक्सपायरी प्लेटों को खरीद लिया
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
This Barber shaves eyeballs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एआरवी की कालाबाजारी, आंखों के आपरेशन में घूसखोरी जैसे मामलों से जूझ रहे जिला अस्पताल में अब एक और घोटाला सामने आया है। यहां एक्सरे की एक्सपायर प्लेटों की खरीदारी कर ली गई। ये प्लेटें चिपकने लगीं और एक्सरे नहीं हो सके तो स्टाफ ने इन्हें वापस कर दिया। खरीद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, सीएमएस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
जिला अस्पताल में शासन स्तर से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। काफी समय से यहां डिजिटल एक्सरे कराए जा रहे हैं। इनके लिए प्लेटों की खरीद स्थानीय स्तर पर की जाती है। स्टोर इंचार्ज के बनाए प्रस्ताव पर सीएमएस के आदेश के बाद खरीद होने का प्रावधान है। हाल ही में एक्सरे की एक्सपायरी प्लेटों की खरीदारी कर ली गई। यह प्लेटें जब एक्सरे कक्ष में पहुंचीं तो वहां इनसे काम नहीं हो सका। प्लेटें चिपक रही थीं और इनसे एक्सरे की क्वालिटी काफी खराब आ रही थी। कई प्लेटों पर तो एक्सरे निकले ही नहीं। ऐसे में जहां पब्लिक ने शोर मचाया वहीं एक्सरे स्टाफ भी परेशान हो गया। आननफानन में सारी गड़बड़ प्लेटें स्टोर पहुंचा दी गईं। अब इनकी वापसी को लेकर लिखापढ़ी की गई है। अस्पताल परिसर में खरीद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
---
एक्सपायरी एक्सरे प्लेटों की खरीद मेरी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो गलत है। प्लेटों की खरीदारी स्थानीय स्तर पर ही की जाती है। मैं मामले की जानकारी कराऊंगा।
विज्ञापन
- डॉ.आरएस यादव, सीएमएस जिला अस्पताल