{"_id":"5a7310e04f1c1baa1b8b4e69","slug":"161517490400-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने की हाईवे जाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने की हाईवे जाम करने की कोशिश
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 01 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बरेली
मथुरा हाईवे पर किया हंगामा
गन्ना लदीं ट्रॉलियां रोकीं, पुलिस अफसरों के समझाने पर हुए शांत
चीनी मिल जीएम ने खत्म कराया बेमियादी धरना
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कछला चौराहे पर धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान शुगर फैक्ट्री की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कर दिया। दोपहर बाद धरना स्थल पहुंचे चीनी मिल के जीएम रामआसरे यादव ने प्रदर्शनकारियों से बात की। बातचीत के बाद जीएम के आश्वास पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
पूर्व घोषित आंदोलन के तहत जुटे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बरेली-मथुरा पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान आसपास इलाके से गन्ना लोड करके न्योली शुगर मिल की ओर जा रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने वाहन चालकों से गन्ने की पर्चियां दिखाने को कहा तो वाहन चालकों और यूनियन के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। नोकझोंक के दौरान बरेली-मथुरा हाइवे पर आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया। प्रदर्शनकारियों में यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने बताया कि चार दिन से कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं लेकिन गन्ना विभाग के अफसरों ने हकीकत जानने की भी कोशिश नहीं की। यूनियन के कार्यकर्ताओं समेत इलाके के गन्ना किसानों के आंदोलन को देखते हुए न्योली शुगर मिल के जीएम रामआसरे यादव और मिल के अफसर कछला पहुंचे। उन्होंने धरनास्थल पर ही यूनियन के नेताओं से बात की। पर्चियों में दलालों के हस्तक्षेप, रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने की खरीद से मिल कर्मियों के इंकार और गन्ना अफसरों की मनमानी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जीएम से शिकायत की। वार्ता के बाद यूनियन के जिला उपाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने बताया कि जीएम समेत मिल अफसरों ने उनकी समस्याओं के समाधान के साथ इलाके के सभी किसानों का गन्ना खरीदे जाने का आश्वासन दिया है। वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर यूनियन की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह, नत्थूलाल, राजेश कुमार, वेदप्रकाश, मुकेश गुप्ता, नंदराम वर्मा, सुरेशपाल, पप्पू और महेशचंद्र आदि शामिल थे।