फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   संरक्षित स्मारक रोजा को मजहबी रंग देने की कोशिश

संरक्षित स्मारक रोजा को मजहबी रंग देने की कोशिश

Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
संरक्षित स्मारक रोजा को मजहबी रंग देने की कोशिश
अज्ञात लोगों द्वारा कराई गई पुताई। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर में ताजमहल जैसी बनावट वाले नवाब इकलास खान के मकबरे रोजा को मजहबी रंग देने की कोशिश की गई। पुरातत्व विभाग के इस संरक्षित स्थल पर धार्मिक गतिविधियां करने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही से परेशान स्थानीय लोगों ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों की मदद से मामले को उठाया। रविवार सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। अब यहां रोज मॉनीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धीरज सिंह और महामंत्री अभिषेक सक्सेना ने दो दिन पहले एसएसपी के नाम संबोधित पत्र सिविल लाइंस थाना पुलिस को देकर रोजा के अंदर धार्मिक गतिविधियां होने का आरोप लगाया था। बताया कि पुरातत्व विभाग से संरक्षित इस इमारत के अंदरूनी हिस्से पर हरे रंग का पेंट कर दिया गया है। अंदर की कच्ची कब्रें पक्की कर दी गई हैं तो कुछ लोगों का कहना था कि यहां अक्सर इबादत भी की जाने लगी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जवाहरपुरी चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिसर के अंदर का जायजा लिया। सूचना पर हिंदू संगठनों के लोगों ने भी यहां पहुंचकर विरोध जताया। संघ से जुड़े जोगराज सिंह आदि नेताओं के अलावा पुलिस ने इन लोगों को समझाकर शांत किया। स्थानीय लोग भी आ गए और हिंदूवादी नेताओं की ही बात को आगे बढ़ाया। कहा कि रोजा के ऊपरी बुर्ज पर चढ़ने के चार रास्ते हैं। छत पर चढ़कर असामाजिक तत्व घरों में मौजूद महिलाओं पर ईट पत्थर फेंककर गंदे इशारे करते हैं। लोगों ने इन रास्तों पर तालाबंदी करने की मांग की। हिंदू नेताओं ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। माहौल नहीं सुधरा तो वे लोग आंदोलन करेंगे। एसआई संजय कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब पुलिस सुबह शाम इस स्थल की मॉनीटरिंग करेगी। जो मौके पर पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि रंग बदलने के बारे में उनका कहना था कि यह काफी पहले का बदला हुआ लग रहा है। इसमें कोई खास बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed